हरियाणा: ICU में कोरोना पॉजिटिव स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की कैसी है तबियत, अस्पताल ने बताया

haryana corona news, गुरुग्राम। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं। विज कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और इसी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके दुबे के हवाले से हरियाणा के सूचना और जनसंपर्क निदेशालय ने आज उनके स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि, मेदांता अस्पताल के आईसीयू वार्ड में विज आॅक्सीजन सपोर्ट पर हैं। हालांकि, ऑक्सीजन की आवश्यकता कम हो गई है। इसके अलावा उन्हें फिलहाल बुखार नहीं है।

Home & health Minister Anil Vij is in ICU on oxygen support due to covid-19

बता दिया जाए कि, विज दोबारा कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से मेदांता अस्‍पताल में हैं। इस बारे में खुद अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके ने पुष्टि की थी तब उन्होंने कहा कि, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का स्वास्थ्य स्थिर है। उनके वाइटल पैरामीटर सामान्य हैं। उम्‍मीद है कि, वे जल्‍द कोरोना के संक्रमण से मुक्‍त हो जाएंगे।' अब तक अनिल विज समेत उनके छोटे व बड़े भाई भी कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं। ये तीन भाई हैं, तीनों ही कोरोना से जूझ चुके हैं। कपिल विज जो कि अनिल विज के छोटे भाई हैं, पिछले दिनों उनका कोरोना सैम्पल लिया गया था। बाद में रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर बताया गया कि, वह कोरोना संक्रमित हो ​गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कपिल विज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनको कैंट नागरिक अस्पताल में एडमिट कराया। कपिल विज से पहले अनिल विज के बड़े भाई रजिंदर विज भी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। उपचार के लिए वह भी मेदांता अस्पताल भर्ती रहे थे।

Home & health Minister Anil Vij is in ICU on oxygen support due to covid-19

अनिल विज ने ही ली थी सबसे पहले डोज
हरियाणा में कोवैक्सीन की पहली डोज अनिल विज को ही ​दी गई थी, उन्हें डोज दिए जाने के साथ ही हरियाणा में कोवैक्सीन के तीसरे फेज का ट्रायल शुरू हुआ था। बावजूद इसके अनिल विज दोबारा कोरोना पॉजिटिव निकले। इस को भारत बायोटेक ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान 'आईसीएमआर' के साथ मिलकर तैयार किया और राज्य के पीजीआई रोहतक में ये ट्रायल चला। जिसमें 200 लोगों को डोज दी गई थी। अब भी इसके ट्रायल चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+