'पत्नी के थे दो बॉयफ्रेंड...', पति के सामने बीवी का मर्डर, रिश्ता तोड़ने का दबाव बना रहा था लवर
Gurugram Crime News: गुरुग्राम में एक 24 वर्षीय महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी ने इस वारदात को महिला के पति के सामने ही अंजाम दिया था। महिला की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका ही प्रेमी था। जीं हां...आपने सही पढ़ा...वो अपने अलावा किसी और पुरुष से संबंध नहीं रखने का दबाव बना रहा था।
मृतक महिला के पति विनोद ने बताया कि उसके पत्नी के विनोद और सुधीर नाम के दो प्रेमी थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 24 वर्षीय नीलम अपने पति और बच्चों के साथ हरियाणा के बिनौला गांव में किराए के मकान में रहती थी। वहीं, विनोद बिनौला में ही एक कंपनी में नौकरी करना है।

नीलन के पति विनोद ने पुलिस को बताया कि 7 अप्रैल दिन सोमवार की देर शाम जब काम करके अपनी कंपनी से घर लौटा तो वहां विनोद (प्रेमी) नीलम से उसके और सुधीर के साथ रिश्ते को लेकर बहस कर रहा था। जबकि, नीलम विनोद को जाने के लिए बोल रही थी। इसी दौरान विनोद ने वहां रखा रसोई का चाकू उठाया और उसके पेट में वार कर दिया।
इस हमले के बाद नीलम को रेवाड़ी के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन दुर्भाग्य से वह बच नहीं पाई। वहीं, पुलिस ने 08 अप्रैल को हत्यारोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया। विनोद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कंधवाचक गांव का रहने वाला है।
गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया,पूछताछ में पता चला कि आरोपी विनोद के मृतका के साथ अवैध संबंध थे तथा नीलम (मृतका) द्वारा नजरअंदाज करने पर उसने हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें: प्रेशर कुकर में पत्नी को उबाला, ड्रम में सौरभ, देश के वो 5 बड़े हत्याकांड, जिन्हें सुन हिल जाएंगे आप












Click it and Unblock the Notifications