Gurugram building collapse: 2018 में तैयार हुई थी इमारत फिर कैसे ढहे 7 फ्लोर?, डेवलपर पर केस
गुरुग्राम। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम शहर में एक बहुमंजिला इमारत की छतें गिरने से बड़ा हादसा हुआ। यहां सेक्टर-109 में गुरुवार देर शाम चिंटल पैराडिसो हाउसिंग कॉम्प्लेक्स की एक के बाद एक 7 फ्लोर की छतें ढह गईं। कल इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई, वहीं 5-6 लोगों के ना मिलने पर उन्हें खोजने का काम शुरू हुआ। सुबह तक रेस्क्यू ऑपरेशन बिना रुके चलता रहा। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य टीमें मौके पर हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, वे खुद लगातार बचाव-कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं, इस मामले में डेवलपर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

18 मंजिला इमारत पर हादसा, 2018 में ही बनी थी
लगभग 4 साल पहले ही तैयार हुई 18 मंजिला इमारत में हुए हादसे पर, यहां रहने वाले लोग हैरान हैं और वे आशंकित भी नजर आ रहे हैं। सोसाइटी के कई लोगों ने हादसे पर बात करते हुए अपना डर जाहिर किया। एक महिला ने कहा कि, गुरुवार शाम तक सब ठीक था, हमें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि अपार्टमेंट पर कोई हादसा हो सकता है। उसके बाद शाम साढ़े छह बिल्डिंग के अंदर एक के बाद एक 7 फ्लैट कैसे धंस गए, कोई समझ न पाया। जोरदार आवाज हुई थी, और चीख-पुकार सुनाई देने लगीं।'

आज सुबह तक पूरी-बिल्डिंग खाली करा दी गई
सोसाइटी में रहने वाले एक युवक ने कहा, ''कल शाम जोरदार आवाज सुनते ही ई-टावर के लोग दौड़कर बाहर निकले। हमने देखा कि फ्लैट नंबर डी-103 का ड्राइंग रूम मलबे से भरा है। धूल-ही-धूल फैल गई थी। गनीमत रही कि पूरी-बिल्डिंग नहीं गिरी। इमारत के निवासी डरकर भाग रहे थे।'

डी-टावर में रहने वाले लोग जल्द से जल्द बाहर निकले
कुछ देर बार पुलिस और दमकल विभाग के दस्ते आ गए। फिर कुछ लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। बचाव-दल द्वारा डी-टावर में रहने वाले लोगों से जल्दी से जल्दी बाहर निकलने को कहा जाने लगा। उन्हें क्लब हाउस में ठहराया गया। सुबह तक, पूरी इमारत खाली करा ली गई।

बचाव दल मौके पर, जांच-पड़ताल चल रही
बचाव दल के आज सुबह भी राहत कार्य जारी रहे। बड़ी-बड़ी मशीनें मौके पर डटी हैं। कुछ तस्वीरें न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी जारी की हैं। हालतों से लगता है कि, इस दिल दहला देने वाली घटना ने अपार्टमेंट में रहने वालों को झकझोर कर रख दिया है। कल इमारत की पहली मंजिल तक बनी 6 मंजिला इमारत की छत गिर चुकी थीं। बताया जा रहा है कि, छठी मंजिल पर भोजन कक्ष की छत थी, जो भी ढह गई। साथ ही, उस मंजिल के नीचे के अन्य सभी अपार्टमेंट क्षतिग्रस्त हो गए।

जान गंवाने वाले मजदूर, घायलों का उपचार जारी
चिंटल पैराडिसो सोसाइटी में हादसे में 2 जनों की मौत की पुष्टि हुई है, वो मजदूर बताए जा रहे हैं। वहीं, 2 अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। पीडि़तों के परिजनों का कहना है कि, इमारत के जिस हिस्से में वे रह रहे थे, उसका निर्माण वर्ष 2018 में किया गया था, और वह उसी परिसर का हिस्सा है।'

निर्माण-कार्य में घटिया सामग्री लगी?
इस घटना को लेकर यह बहुत चौंकाने वाली है कि 4 साल में ही छतें गिर गईं। कुछ लोगों का कहना है कि, निर्माण-कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल की गई। अधिकारियों ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और इस हादसे के कारणों का पता लगाने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications