दोनों नाबालिग बेटियों ने पुलिस को बताई पिता की करतूत, 'रेप के बाद वे कहते थे...'
Recommended Video

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी पिता कई महीनों से अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस बात की जानकारी जब उनकी मां को हुई तो उन्होंने सोहना थाने में तहरीर दी है। महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी उसकी गैरमौजूदगी में उसकी बेटियों का यौन शोषण करता था। महिला की शिकायत के बाद आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोहना थाने को दी शिकायत में महिला ने कहा है कि वह नेपाल की रहने वाली है। पहली शादी से उसे एक लड़का व एक लड़की है। लड़की की उम्र 17 वर्ष है। महिला ने दूसरी शादी की जिससे उसको 9 साल की बेटी है। महिला के अनुसार, उसके पति ने उसकी 17 वर्षीय और 9 वर्षीय बेटी का यौन शोषण किया। पुलिस ने इस बारे में बताया कि पीड़ित लड़कियों का कहना है कि दुष्कर्म के बाद पिता किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था।
पुलिस ने आरोपी पिता को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि यह मुर्गी फार्म पर मजदूरी का काम करता है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी पत्नी के पहले पति की बेटी के साथ व अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications