Air Pollution: दिल्ली के बाद अब गुरुग्राम में प्राइमरी तक के स्कूल 7 नवंबर से बंद

Air Pollution: दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में भयानक दूषित हवा से लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है। स्थिति यह है कि प्रदूषित धुंध के आगे कुछ भी नजर नहीं आ रहा। लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। दिल्ली एनसीआर में हवा की गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI 'बहुत खराब' लेवल पर पहुंच गया है। इसी को देखते हुए अब हरियाणा के गुरुग्राम में प्राइमरी तक के स्कूलों को बंद करने का फैसला किया गया है।

दिल्ली और आसपास के इलाकों में गंभीर वायु प्रदूषण के मद्देनजर मंगलवार से गुरुग्राम में सभी प्री-स्कूल, प्री-प्राइमरी और प्राइमरी कक्षाएं बंद कर दी गई हैं। छोटे बच्चों को प्रदूषण के बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

Air Pollution

गुरुग्राम के जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के अध्यक्ष और डीसी निशांत कुमार यादव ने स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रहने का फैसला किया है। हालांकि सभी स्कूलों को आदेश जारी कर कहा गया है कि छठी कक्षा तक के बच्चों को स्कूल में ना बुलाकर ऑनलाइन क्लास ले सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक हरियाणा में बढ़ते प्रदषण के बीच गुरुग्राम के अलावा फरीदाबाद और झज्जर में भी नर्सरी से लेकर प्राइमरी तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद कर दिए हैं। कल यानी 7 नवंबर से सभी स्कूलें बंद रहेंगी।

10वीं-12वीं छोड़ सभी क्लास ऑनलाइन मोड पर

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए लागू किए गए GRAP स्टेज IV उपाय के मद्देनजर 10वीं और 12वीं को छोड़कर सभी स्कूल कक्षाओं को 10 नवंबर तक ऑनलाइन आयोजित करने का आदेश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+