Chintel Paradiso सोसाइटी का अब टावर G असुरक्षित, 15 दिनों के अंदर खाली करने के निर्देश, लोगों में मचा हड़कंप
Chintel Paradiso: गुरुग्राम के सेक्टर 109 स्थित चिंटेल पैराडिसो सोसाइटी के टावर जी को खाली करने का निर्देश दिया गया है। टावर जी के सभी निवासियों से कहा गया है कि वे 15 दिनों के अंदर अपने-अपने फ्लैट खाली कर दें। इसको लेकर गुरुग्राम प्रशासन ने नोटिस जारी किया है।
दिल्ली भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने अपनी ऑडिट रिपोर्ट में इस टावर को असुरक्षित घोषित कर दिया है। इसके बाद उपायुक्त निशांत कुमार ने इस टावर को खाली करने के निर्देश दिए हैं। जी टावर में जितने भी लोग रह रहे हैं, सभी को यह टावर खाली करने को कहा गया है।

निशांत कुमार ने अपने निर्देश में सभी निवासियों को 15 दिनों के भीतर फ्लैट खाली करने के लिए कहा गया है। आईआईटी दिल्ली ने अपनी ऑडिट रिपोर्ट में टॉवर जी को रहने के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया है। इस सोसाइटी में नौ टावर हैं। टावर्स D, E और F को पहले ही असुरक्षित घोषित किया गया है।
पिछले साल दो लोगों की मौत
पिछले साल टावर D के आंशिक रूप से गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी। टावर G में 56 फ्लैट हैं, इसलिए जिला टाउन प्लानर (प्रवर्तन) को टावर खाली कराने के लिए नोडल अधिकारी और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। फ्लैट को खाली कराने के लिए धारा-144 लागू किया जाएगा।
आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई
आईपीसी की धारा 188 के तहत आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 तक का इस्तेमाल किया जाएगा। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने अपने आदेश में कहा है।
सुरक्षा से कोई समझौता नहीं
पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम निवासियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं कर सकते हैं। उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए बाहर जाने की जरूरत है। हमने आश्वासन दिया है और बायबैक के कार्यान्वयन की गारंटी देंगे।
यह भी पढ़ें- सीएम खट्टर का ऐलान, सीबीआई करेगी हरियाणा के चिंटेल्स पैराडिसो सोसायटी हादसे की जांच












Click it and Unblock the Notifications