गुरुग्राम: मंदिर में प्रसाद के नाम पर पिलाया फल का रस, 25 लोग अचेत

गुरुग्राम,13 अप्रैल: दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में मंदिर में फल का रस पीने के बाद 25 लोगों के बेहोश होने से अफरा-तफरी माहौल हो गया। जानकारी के मुताबिक मंदिर में एक व्यक्ति की तरफ से फलों के रस का वितरण किया गया था, जिसको पीने के बाद 25 लोग अचेत हो गए, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि एक शख्स ने मंदिर में फलों के रस को प्रसाद बताकर बांटा था।

Gurugram Buddha Mata Temple

घटना को लेकर पुलिस ने शक जाहिर किया है कि फलों के रस में नशीला पदार्थ मिलाया गया होगा। पुलिस के मुताबिक घटना गुरुग्राम के फर्रुखनगर में स्थित बुद्धो माता मंदिर की है, जहां मंगलवार की शाम को रस का प्रसाद के तौर पर वितरण किया गया। फर्रुखनगर पुलिस थाना प्रभारी सुनील बेनीवाल ने बताया कि पीड़ितों को हॉस्टिपल में एडमिट करवाया किया गया, जहां से बुधवार को छुट्टी दे दी गई। फिलहाल लूट या चोरी की किसी भी घटना की सूचना नहीं दी गई है। साथ ही कहा कि पुलिस उस शख्स की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं, जिसने मंदिर में रस का वितरित किया था।

पुलिस ने इस घटना को लेकर आईपीसी की धारा 328, 336 और 120-बी के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में शिकायतकर्ताओं में से एक दिल्ली के रहने वाले सुशील कुमार अपने परिवार के साथ मंदिर गए थे। घटाना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि जैसे ही मंदिर के बाहर आए और कार से नीचे उतरे तो एक व्यक्ति गिलास में रस पकड़ा दिया यह कहते हुए कि प्रसाद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+