राम रहीम ने जेल में उगा दी पालक, रोज मिलते हैं 20 रुपए

Recommended Video

      Gurmeet Ram Rahim जेल में उगा रहा हैं पालक, 20 रु मिलता हैं मेहनताना | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्लीः पूर्व डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को साध्वी से रेप मामले में 20 साल की सजा काट रहा है। जेल के अंदर राम रहीम को सब्जियां उगाने का काम मिला है। कुछ दिन पहले राम रहीम ने जेल में पालक के बीज बोए थे, अब पालक उग आई है, कुछ ही दिनों में पालक तैयार हो जाएगी।

      राम रहीम ने जेल में मूली, गाजर और मेथी के लिए बीज भी डाले हैं

      राम रहीम ने जेल में मूली, गाजर और मेथी के लिए बीज भी डाले हैं

      जेल के सूत्रों के मुताबिक राम रहीम ने जेल में मूली, गाजर और मेथी के लिए बीज भी डाले हैं। राम रहीम को जेल में कम पैसे मिलते हैं क्योंकि वो सब्जी उगाने के काम में अकुशल हैं। जेल के नियमों के मुताबिक अकुशल कर्मियों को कम पैसे दिए जाते हैं क्योंकि उन्हें ठीक से काम नहीं आता है।

      बाबा को है हाई कोर्ट से उम्मीद

      बाबा को है हाई कोर्ट से उम्मीद

      काम में पारंगत होने के बाद बाबा राम रहीम का मेहनताना बढ़ा दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि राम रहीम ने जेल में मौजूद अंदर लोगों को बताया है कि उन्हें उम्मीद है कि उन्हें हाईकोर्ट से राहत मिल जाएगी।

       पांच हजार रुपए जमा करवाए जाते हैं परिजन

      पांच हजार रुपए जमा करवाए जाते हैं परिजन

      राम रहीम के अकाउंट में उनके परिजनों द्वारा महीने के पांच हजार रुपए जमा करवाए जाते हैं। जमा कराए गए पैसों से राम रहीम जेल कैंटीन से सामान खरीदता है। राम रहीम से मिलने के लिए सोमवार और गुरुवार का दिन निर्धारित किया गया है। राम रहीम से जेल में उनके घर वाले मिलने आते हैं।

      घट गया है राम रहीम का वजन

      घट गया है राम रहीम का वजन

      राम रहीम को शुगर के कारण वजन में कमी आई है। शुगर की बीमारी के कारण राम रहीम का वजन लगातार कम हुआ है। वजन कम होने के कारण डॉक्टरों का एक पैनल लगातार उसकी जांच कर रहा है। राम रहीम को मिठा खाने से मना किया गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+