गुड़गांव में गुडांगर्दी का VIDEO: टक्कर के बाद बाइक सवार को 500 मीटर तक बोनट पर घसीटा
गुड़गांव। साइबर हब कहे जाने वाले गुड़गांव के सेक्टर 12 में कार के बोनट पर एक जिंदगी 500 मीटर तक घसीटती चली गई। हालांकि उस व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है। कार चालक मौके से फरार हो गये। पूरी घटना मौका ए वारदात पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो अब वायरल हो गया है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। मॉडल प्रियंका की दर्दनाक कहानी, राक्षसों की तरह नोंचता-मारता था दिल देने वाला पति

इतने में पीछे से आ रहे प्रतीक ने फिर होंडा सिटी कार चालक को पकड़ लिया। अपनी ओर आता देख होंडा सिटी कार चालक ने प्रतीक को कार से टक्कर मारी। टक्कर लगते ही प्रतीक का होंडा सिटी के बोनट पर जा गिरा। कार चालक ने स्पीड तेज कर दी और वहां से भागने लगा। करीब 500 मीटर तक प्रतीक इसी तरह कार के बोनट पर पड़े रहे। आगे जाकर कार धीमी हुई तो प्रतीक नीचे गिर गए और कार चालक फरार हो गया। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। गनीमत ये रही कि प्रतीक को इस घटना में चोट नहीं आई।












Click it and Unblock the Notifications