स्पेशल मिशन पर गुड़गांव पुलिस: छात्रों का बंद करा रही FB अकाउंट
गुड़गांव। देर रात तक पार्टी, तकनीक का हब और ऊंची-ऊंची इमारतों पर इतराने वाले गुड़गांव की पुलिस अब एक अनूठे साइबर सेफ्टी अभियान जुटी है। पुलिस ने 10वीं क्लास तक के बच्चों को फेसबुक से दूर करने का अभियान छेड़ा हुआ है। इस काम में पुलिस के साथ ही साथ शहर के 23 स्कूल भी पुलिस का साथ दे रही हैं। स्कूल का तर्क है कि फेसबुक पर बिजी रहने से बच्चे पढ़ाई से भटक रहे हैं।

इस अभियान में डीएलएफ, सुशांत लोक, सोहना रोड, सेक्टर 56, सेक्टर 43, ओल्ड गुड़गांव के करीब 23 स्कूल पुलिस के साथ हैं। इनमें डीसीएस, लोटस वैली, अजंता पब्लिक स्कूल, शिव नाडर, श्री राम, ब्लू बेल्स, सीसीए जैसे स्कूल भी शामिल हैं। बच्चों को सावधान करने के लिए पुलिस ने कैंपन साइबर एक्सपर्ट रक्षित टंडन को भी जोड़ा है। बच्चों को साइबर क्राइम और इसमें मुमकिन सजा के बारे में बताया रहा है। साथ ही परिजनों को भी जागरूक किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications