गायिका सपना चौधरी के मामले में सतपाल तंवर पर दर्ज हुआ केस

गुड़गांव। हरियाणा की गायिका सपना चौधरी के आत्महत्या की कोशिश के मामले में नया मोड़ आ गया है।

गुड़गांव पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता सतपाल तंवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 ए और धारा 506 के तहत केस दर्ज किया है।

sapna chaudhary

सपना चौधरी ने की थी आत्महत्या की कोशिश

हरियाणवी गायिका सपना चौधरी ने रविवार को आत्महत्या की कोशिश की थी। सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ लगातार आ रहे भद्दे कमेंट्स से तंग आकर उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की थी। फिलहाल उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत को देखते हुए आईसीयू में रखा गया है।

इस बीच सपना चौधरी की आत्महत्या की कोशिश के मामले में गुड़गांव पुलिस ने सतपाल तंवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक उन्हें डाक के जरिए सपना की लिखित शिकायत मिली थी।

इसमें सपना की ओर से कुछ तस्वीरें भी भेजी गई थी। इसी के आधार पर सतपाल तंवर के खिलाफ धारा 354 ए और 506 के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गुड़गांव में सतपाल तंवर के खिलाफ दर्ज हुआ केस

बता दें कि सपना चौधरी ने आत्महत्या से पहले छह पन्ने का सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें उन्होंने बताया कि वह सोशल मीडिया पर अपने चरित्र को लेकर उड़ाई जा रही अफवाहों से दुखी हैं और इसी के चलते उन्होंने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है।

विवाद की शुरूआत 17 फरवरी को हुई थी जब सपना का गुड़गांव के एक गांव में कार्यक्रम हुआ था। वहां उन्होंने एक रागिनी गीत गाया।

इसको लेकर इतना विवाद हुआ कि इसके बाद फेसबुक पर सपना के खिलाफ तमाम अभद्र टिप्पणी और अपशब्द कमेंट्स शुरू हो गए।

सतपाल तंवर ने कराया था सपना के खिलाफ केस

इसी गाने को लेकर सतपाल तंवर नाम के व्यक्ति ने सपना के खिलाफ गुड़गांव के सेक्टर 29 में SC/ST एक्ट के तहत केस भी दर्ज कराया था।

सतपाल तंवर ने आरोप लगाया था कि उसने एक विशेष जाति के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। फिलहाल गुड़गांव पुलिस ने सतपाल तंवर के खिलाफ केस दर्ज करके जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+