दिल्ली-गुड़गांव में 'मुसीबत की बारिश', हीरो-होंडा चौंक पर लगा भारी जाम

नई दिल्ली। दिल्ली गुड़गांव में बारिश एक बार फिर से मुसीबत की बारिश साबित हो गई है। भारी बारिश क बाद ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा हो गई है। दिल्ली-गुड़गांव में कई जगहों पर भारी ट्रैफिक जाम हो गया है। सड़कों पर लोगों को भारी जाम से जूझना पड़ रहा है। चीन की ये बस दूर कर देगी ट्रैफिक जाम की दिक्कत, देखें कैसे?

jaam

दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद को जोड़ने वाले एनएच-24 पर भी गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। दिल्ली के साथ-साथ गुड़गांव में भी भारी जाम लग गया है। गुड़गांव-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर भी लंबा जाम लग गया है। राजीव चौक, सोहना रोड, हीरो हौंडा चौक पर लगा लंबा जाम है।

एक्सप्रेस वे पर नरसिंगपुर से लेकर राजीव चौक तक जल भराव की समस्या बनी हुई है। भारी जाम और जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन हीरो होंडा चौक पर पहुंच चुकी है और पंप के जरिए पानी निकालने का काम किया जा रहा है। पानी निकालने के लिए 27 पंप लगाई गई है। आपको बता दें कि पिछ ले महीने भी गुड़गांव में आफत की जाम लगी थी, जिसमें लोग करीब 18 घंटे तक फंसे रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+