GujaratElection2017 Kutch: राहुल गांधी ने की गुजराती खाने की तारीफ, कहां- आप लोगों ने मेरा वजन बढ़ा दिया
नई दिल्लीः राहुल गांधी गुजरात में हैं और मंगलवार को उन्होंने कच्छ में रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'कल मेरी बहन मेरे घर आईं, उन्होंने कहा कि तुम्हारी रसोई में सब गुजराती है, खाकरा गुजराती, अचार गुजराती। तो आप लोगों ने मेरी आदतें बिगाड़ दी, मेरा वजन बढ़ रहा है।''

मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा- ''कल मैंने नरेंद्र मोदी जी का भाषण सुना। उनका 60 फीसदी भाषण कांग्रेस पार्टी और मुझ पर था। चुनाव भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर नहीं हैं ये गुजरात और यहां के लोगों के लिए हैं।''
राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने हमें मोदी से कई सवाल पूछे, लेकिन मोदी जी ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। हर साल संसद नवंबर में खुलता है लेकिन इस साल ऐसा नहीं हुआ क्यों, देश की जनता जानना चाहती है कि जय शाह का मामला और रफेल जैसे कई सवाल हैं जिनका जवाब मोदी जी को देना होगा, इन्हें कोई नहीं छुपा सकता है।
राहुल गाँधी ने कहा- गुजरात में सरकार बनने के बाद हम आपसे बात करके फैसला करके। जो भी फैसला होगा आपसे पूछकर किया जाएगा। हम गब्बर सिंह और नोटबंदी जैसा कोई भी फैसला नहीं लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications