हरियाणा की तरह गुजरात में भी की जाएगी जीरो बजट खेती, देश में पहली बार होगी ऐसी PhD

गांधीनगर। गुजरात में भी अब हरियाणा की तरह जीरो बजट खेती की जाएगी। राज्‍य सरकार ने इस दिशा में तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस तरह की खेती में लागत बहुत कम आती है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल इसको लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले। जहां गुजरात के राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत भी मौजूद रहे। उन्‍होंने इस बात पर जोर दिया कि, हरियाणा की तरह अब गुजरात में जीरो बजट खेती भी की जाएगी।

Zero Budget Farming In Gujarat, CM bhupendra patel Seen Haryanas Model, says- Its very good

गुजरात में की जा सकेगी जैविक खेती पर PHD
बता दें कि, गुजरात में देश की पहली ऐसी यूनिवर्सिटी तैयार होगी, जहां जैविक खेती पर पीएचडी की जा सकेगी। इसके लिए स्‍वयं गुजरात के राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत अब तक कई कार्यक्रम करा चुके हैं। हाल में कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीरो बजट खेती को लेकर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल के साथ मंथन किया। उस दौरान कुरुक्षेत्र के गुरुकुल में प्राकृतिक खेती के मॉडल पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की मौजूदगी में उस पर विस्तार से चर्चा हुई। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि, यह एक यह अच्‍छा मॉडल है।

सरकार की ओर से कहा गया कि, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल विशेष तौर पर प्राकृतिक खेती के मॉडल को जानने के लिए गुरुकुल कुरुक्षेत्र पहुंचे। जहां गुजरात के राज्यपाल, दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों, कृषि मंत्री, हरियाणा के बिजली मंत्री, हरियाणा सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों और गुजरात के अधिकारियों के साथ प्राकृतिक खेती पर बातचीत की। उसके बाद गुरुकुल के प्राकृतिक कृषि फॉर्म का दौरा कर वहां उगाई जा रही प्राकृतिक फसलों के बारे में जानकारी जुटाई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+