गुजरात: रात में किया गरबा कार्यक्रम पर पथराव, अगले दिन पुलिस ने खंभे से बांधकर आरोपियों पर लट्ठे बरसाए, Video
अहमदाबाद: Gujarat Police publicly thrashed those who pelted stones at Garba गुजरात के खेड़ा जिले में उस वक्त तनाव का माहौल बन गया, जब एक नवरात्रि गरबा कार्यक्रम में कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय की भीड़ ने पथराव कर दिया। इस हमला में सात लोग घायल हो गए, जिसके बाद अब पुलिस ने जो इस मामले में कार्रवाई की है, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पत्थर फेंकने के आरोप में गिरफ्तार कुछ मुस्लिम लोगों को एक पोल से बांध दिया और डंडे से जमकर पीटा।

पुलिस की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। पुलिस की कार्रवाई के वीडियो में एक तरफ लोगों की भीड़ को जयकार करते देखा जा सकता गया तो दूसरी तरफ पुलिस असफर सादे कपड़ों में आरोपी युवकों को खंभे से बांधकर लट्ठ बरसा रहे हैं।
लोकल वीटीवी गुजराती न्यूज ने इस घटना को वीडियो साधा किया है, जिसके कैप्श में गुजराती में बताया गया है कि खेड़ा पुलिस ने पथराव करने वाले आरोपियों को खंभे से बांधकर जनता के सामने बेंत से पीटा। ग्रामीणों ने जमकर तालियां बताई। रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपियों को "जनता से माफी मांगने" के लिए कहा गया था। इस दौरान एरिया के प्रभारी पुलिस निरीक्षक भी मौजूद रहे।
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक 150 लोगों की भीड़ ने सोमवार रात खेड़ा जिले के उंधेला गांव में एक मंदिर परिसर में चल रहे गरबा कार्यक्रम में पथराव कर दिया था। पुलिस ने इस घटना की मंगलवार को दी। पुलिस ने इस पूरे मामले में 13 लोगों को पकड़ा था, जिसके बाद कुछ मुस्लिम पुरुषों को पोल से बांधकर बेंत से पीटा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। यूजर भी पुलिस की कार्रवाई को लेकर दो धड़ों में अलग-अलग नजर आ रहे हैं। वनइंडिया इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications