सिपाही ने कार के कागजात दिखाने को कहा तो युवकों ने ईंट मारकर तोड़ दिए उसके दांत
गांधीनगर. गुजरात में दो युवकों ने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर जानेलवा हमला किया। ईंट मारकर पुलिसकर्मी के दांत तोड़ दिए। घटना पारडी के निकट उदवाडा आउट पोस्ट की रेंज वाले कलसर के पास की है। जहां पारडी पुलिस संदिग्ध वाहनों को रोककर जरूरी दस्तावेज और लाइसेंस की जांच कर रही थी। इस दौरान कोलक निवासी दो युवकों की कार को पुलिसकर्मी ने रोका और दस्तावेज दिखाने को कहा तो वे युवक आक्रोशित हो उठे। उन्होंने ईंट से हमला कर दिया।

ईंट लगने से एक पुलिसकर्मी के दांत टूट गए और जबड़े में चोट लग गई। घायल पुलिसकर्मी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं, हमलावर युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, जिन सिपाहियों से युवकों का झगड़ा हुआ, उन सिपाहियों की पहचान जमादार ईश्वरभाई एवं पुलिस कांस्टेबल अमित भाई के रूप में हुई। मंगलवार को वे चेकिंग-ड्यूटी पर थे।
वहीं, जिन युवकों ने हमला किया, उनकी पहचान कोलक बारियावाड निवासी योगेश हरीश टंडेल और जिगर हरीश टंडेल के रूप में हुई। वे दोनों कार से कहीं जा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications