गुजरात: दाहोद में महिला को निर्वस्त्र कर प्रेमी को पीटा, गांव वालों के साथ पति ने किया डांस
गुजरात के दाहोद में आदिवासी गांव मरगला में एक महिला प्रेमी साथ जाने पर गांव के कुछ लोगों ने उसके कपड़े उतार कर मारपीट की।

गुजरात के दाहोद में आदिवासी बहुल गांव मरगला में बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक महिला कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी, जब वो वापस लौटी तो कुछ लोगों ने महिला के कपड़े उतारे वहीं, प्रेमी के सिर पर साड़ी बांधकर अपमानित किया।
बता दें कि महिला अपने प्रेमी के साथ कुछ दिन पहले भाग गई। जिस कारण गांव के कुछ लोगों ने महिला के भाग जाने की ये सजा दी। वहीं, महिला का पति इस मामले में हस्तक्षेप न करके ग्रामीणों के साथ डांस कर रहा था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं, इससे पहले भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां दाहोद जिले के एक आदिवासी गांव में 23 वर्षीय महिला के प्रेमी के साथ भागने के बाद उसे निर्वस्त्र करके पूरे गांव में घुमाया था। पुलिस ने इस मामले में पति सहित 18 आरोपियों को हिरासत में लिया था।












Click it and Unblock the Notifications