गुजरात में बीजेपी को मिल सकती है कड़ी टक्कर, 2024 में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे: प्रदेश AAP प्रमुख

गुजरात के आम आदमी पार्टी प्रमुख इसुदान गढ़वी ने सोमवार को कहा है कि अगले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी राज्य में कांग्रेस के साथ सीटों का तालमेल करके चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा है कि दोनों ही दल विपक्षी इंडिया गठबंधन की सदस्य हैं, इसलिए सीटों पर तालमेल किया जाएगा।

हालांकि, कांग्रेस की ओर से गढ़वी के बयान पर अभी यही कहा गया है कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व जो भी फैसला करेगा, पार्टी उसी का पालन करेगी। इस बीच गढ़वी के बयान की वजह से राज्य में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है।

aap congress gujarat 2024

गुजरात में AAP और मिलकर लड़ेंगे चुनाव- प्रदेश AAP प्रमुख
इसुदान गढ़वी ने कहा है, 'एएपी और कांग्रेस दोनों ही इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। यह चुनावी गठबंधन गुजरात में भी लागू होगा। हालांकि, गठबंधन पर बातचीत अभी भी शुरुआती स्तर पर है, लेकिन ये तय है कि एएपी और कांग्रेस दोनों गुजरात में अगला लोकसभा चुनाव सीट-बंटवारे के फॉर्मूले के आधार पर लड़ेंगे।'

बीजेपी गुजरात में सभी 26 सीटें नहीं जीत सकेगी-AAP नेता
उन्होंने मीडिया के सामने इतना तक दावा किया है कि, 'अगर सबकुछ योजना मुताबिक हुआ तो मैं गारंटी देता हूं कि बीजेपी गुजरात में इस बार सभी 26 सीटें नहीं जीत सकेगी।' उन्होंने कहा है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी लोकसभा चुनावों में बीजेपी को हराने के लिए इंडिया गुट में शामिल हुई है।

केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा- कांग्रेस प्रवक्ता
गढ़वी ने कहा कि 'एएपी की गुजरात इकाई ने पहले से ही यह रिसर्च शुरू कर दी है कि किन सीटों पर पार्टी उम्मीदवार उतार सकती है।' गढ़वी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा,'उनकी घोषणा की मुझे अभी जानकारी मिली है। अन्य दलों के साथ सीटों के बंटवारे पर समझौता केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। चुनाव-पूर्व गठबंधन पर फैसला लेना उनका विशेषाधिकार है। प्रदेश नेतृत्व इस मुद्दे पर तब चर्चा करेगा, जब केंद्रीय नेतृत्व इसे उठाएगा।' पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि 'इस मामले में गुजरात कांग्रेस हमारे राष्ट्रीय नेताओं के निर्देशों का पालन करेगी।'

सभी 26 सीटें 5 लाख से ज्यादा अंतर से जीतने का लक्ष्य- बीजेपी प्रवक्ता
बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के नेता के बयान को ज्यादा तवज्जो नहीं दी है। गुजरात प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता रुत्विज पटेल ने कहा है, 'दो बार से हम गुजरात में लोकसभा की सभी 26 सीटें जीत रहे हैं। इस बार हमारा लक्ष्य सभी सीटें 5 लाख से भी ज्यादा अंतर से जीतने का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ऐसे किसी भी गठबंधन से डरती नहीं है।'

यह साफ हुआ, आम आदमी पार्टी कांग्रेस की 'बी' टीम है-बीजेपी
उन्होंने कहा है कि इस तरह के गठबंधनों से भाजपा के चुनावी भविष्य पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। इसके साथ ही उन्होंने एएपी को कांग्रेस की 'बी टीम' कहकर तंज कसा है। वे बोले, 'इस घोषणा के साथ अब यह बात साफ हो गई है कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस की 'बी टीम' है।'

2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अलग-अलग लड़ी थी। तब 182 सीटों वाले सदन में कांग्रेस सिर्फ 17 और आम आदमी पार्टी महज 5 सीटें जीत सकी थी। जबकि, सत्ताधारी बीजेपी ने 52.5% वोट शेयर के साथ 156 सीटें जीतकर सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया था। (इनपुट- पीटीआई)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+