सास के साथ बेचता था बेर, बीवी के मायके जाते ही फेसबुक पर लिख दिया बुरा-भला तो सालों ने पीटा
वडोदरा. गुजरात में मुंजमहुडा के एक दम्पति के बीच विवाद हो गया। शख्स की बीवी रूठकर मायके चली गई। इससे आवेश में आकर उस शख्स ने फेसबुक पर बीवी और सास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट लिख डाली। वह उसके बीवी के भाइयों (सालों) ने देख ली। बस फिर क्या था, सालों ने अपने जीजा के घर में घुसकर धुनाई की। कुछ ने ईंट फेंककर मारीं तो कुछ ने फावड़े से उस पर हमला किया।

पिटने के बाद शख्स ने पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखवाई। शख्स ने कहा कि, हमारी शादी हुई थी और फिर तलाक भी हो गया था। बावजूद इसके हम दोनों में सुलह कराई गई। इसी तरह हम दोनों के साथ का डेढ़ साल और बीत गया। मगर, इस दौरान पत्नी कोई न कोई बहाना बनाकर अक्सर मायके जाने लगी। एक महीने पहले उसकी सास वडोदरा आई। यहां उसने हमारे ही पास बेर बेचने का काम शुरू किया। उस काम में मैंने भी सास की मदद की।
एक रोज भोजन लाने की बात पर पत्नी से मेरा विवाद हो गया। वो फिर मायके चली गई। मैं अपसेट हो गया और फेसबुक पर पत्नी और सास के खिलाफ कुछ अभद्र टिप्पणी कर दी। फिर मेरे साले कुछ लोगों के साथ घर आ गए और मुझे बहुत पीटा।'













Click it and Unblock the Notifications