Delhi MCD: कौन बनाएगा दिल्ली का मेयर? नंबर होंगे अहम, BJP ने नहीं छोड़ी उम्मीदें

दिल्ली एमसीडी चुनाव की 250 सीटों के चुनाव में आम आदमी पार्टी को 134 सीटें हासिल की हैं। बहुमत का आंकड़ा AAP के पास ही है लेकिन भाजपा ने एमसीडी मेयर को लेकर उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं।

Delhi MCD Elections

Delhi MCD Elections: दिल्ली नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है। 15 वर्षों बाद बीजेपी एमसीडी की सत्ता से दूर होने के करीब पहुंच गई। इसके बावजूद अभी भाजपा ने उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं। बीजेपी आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय इसे स्पष्ट किया है। चुनाव परिणाम आने के बाद उन्होंने कहा कि हम इस जनादेश के जश्न मना रहे हैं। बीजेपी का कहना है कि अब पार्षद तय करेंगे कि मेयर कौन होगा।

दिल्ली एमसीडी चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद मालवीय ने एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा, "दिल्ली के महापौर का चुनाव इस बात पर निर्भर करेगा कि करीबी मुकाबले में कौन नंबर रख सकता है, ये सब मनोनीत पार्षदों के मतदान से तय होगा।" वहीं ये यह पूछे जाने पर कि भाजपा अपने मेयर उम्मीदवार के रूप में किसे मैदान में उतारेगी भाजपा के एक नेता ने कहा कि इस बारे में बात करना अभी जल्दबाजी होगी। हमारा पार्टी नेतृत्व तय करेगा। लेकिन जो जनादेश आया है तो आज विजय दिवस है हम जश्न मना रहे हैं।

भाजपा ने ये दावा ऐसे ही नहीं किया इसके पीछे अहम कारण है। भाजपा ने चंडीगढ़ मेयर के चुनाव का उदाहण भी दिया। हालांकि वहां आम आदमी पार्टी और भाजपा की सीटों में महज 2 सीटों का अंतर ही था। आप को 14 सीटों मिली थीं। जबकि भाजपा ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके बावजूद मेयर भाजपा का ही बना था।

वहीं दिल्ली एमसीडी की बात करें तो भाजपा बहुमत के आंकड़े से दूर है। भाजपा के लिए संभावनाएं तब बन सकती हैं जब चंडीगढ़ की तरह भाजपा के मेयर कैंडिडेट को आप के पार्षद वोट करते हैं। हालांकि यहां सीटों का अंतर अधिक है। इसके बावजूद भाजपा ने उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+