कौन हैं Gopal Italia? गुजरात की विसावदर सीट से AAP ने बनाया कैंडीडेट, कभी PM पर किया था विवादित कमेंट

Gopal Italia: गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। AAP ने गोपाल इटालिया (Gopal Italia) को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है। जूनागढ़ जिले में आने वाली यह सीट दिसंबर 2023 से खाली पड़ी है।

गोपाल इटालिया को उपचुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा रविवार 23 मार्च को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने की है। बता दें कि गोपाल इटालिया अपने बेबाक अंदाज और बयानों के कारण कई बार मीडिया की सुर्खियां बने है। आइए जानते है कौन हैं गोपाल इटालिया...

Gopal Italia

गोपाल इटालिया कौन हैं?

गोपाल इटालिया का जन्म 21 जुलाई 1989 को गुजरात के बोटाद में हुआ है। गोपाल इटालिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भावनगर जिले से की और इसके बाद गुजरात विश्वविद्यालय अहमदाबाद से स्नातक किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद गोपाल इटालिया गुजरात पुलिस में भर्ती हो गए। साल 2013 में गोपाल इटालिया ने मधुपुरा पुलिस स्टेशन में एक कॉन्स्टेबल के रूप में काम किया।

पाटीदार आंदोलन से जुड़े गोपाल इटालिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोपाल इटालिया ने साल 2014 में अहमदाबाद कलक्ट्रेट में राजस्व क्लर्क के रूप में भी काम किया था। हालांकि, सरकारी नौकरी करते हुए वो राजनीतिक कार्यों में रुची लेने लग गए थे। ऐसे में सरकारी नौकरी से निकाले जाने के बाद उन्होंने बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का मुद्दा उठाया। इतना ही नहीं, उन्होंने पाटीदार समुदाय के लिए आरक्षण की मांग उठाई।

हार्दिक पटेल के पुराने सहयोगी है गोपाल इटालिया

पाटीदार आरक्षण आंदोलन के दौरान गोपाल इटालिया, हार्दिक पटेल साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आए थे। गुजरात में घूम-घूमकर गोपाल इटालिया ने हार्दिक पटेल के साथ पाटीदार आंदोलन खड़ा किया था। इतना ही नहीं, गोपाल इटालिया का नाम कई विवादों से भी जुड़ा है।

मंत्री पर फेंका था जूता

गोपाल इटालिया ने साल 2017 में गुजरात के गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा पर जूता फेंका था। इसके चलते इटालिया को क्लर्क के पद से बर्खास्त कर दिया गया था। इतना ही नहीं, साल 2019 में गोपाल इटालिया को आर्म्स एक्ट के तहत खेत में प्लास्टिक बंदूक चलाने के लिए गिरफ्तार किया गया था। 2019 में ही गोपाल इटालिया का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते नज़र आए थे।

ये भी पढ़ें: सत्ता गंवाने के बाद AAP में कई बड़े फेरबदल, सौरभ भारद्वाज, मनीष सिसोदिया और गोपाल राय को मिली ये नई जिम्मेदारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+