Gujarat Weather Updates: गोदावरी उफान पर, सीएम ने किया प्रभावित इलाकों का दौरा, आज भी अलर्ट जारी
अहमदाबाद, 14 जुलाई। भारी बारिश की वजह से गुजरात की रंगत बिगड़ी हुई है, इस वक्त वहां बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। राज्य के निचले इलाके में पानी भर गया है तो वहीं इसी बीच गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने नवसारी के अलावा वलसाड़ और डांग जिलों में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया। इस वक्त भारी बारिश के कारण गोदावरी नदी उफान पर है। आपको बता दें कि भारी बारिश की वजह से रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है, जिसके कारण कई जगहों पर रेल सेवाएं बाधित हैं।

गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी
आज भी गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। सबसे ज्यादा प्रभावित एरिया नवसारी, वलसाड, दांग और छोटा उदयपुर है। मौसम विभाग ने कहा है बारिश का दौर अगले तीन-चार दिनों तक गुजरात में जारी रहेगा। एक आंकड़ें के मुताबिक भारी बारिश की वजह से एक जून से लेकर अब 63 लोगों की मौत हो चुकी है।

मणिपुर, मिजोरम,त्रिपुरा और गुजरात में भी भारी बारिश की संभावना
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात दिल्ली, यूपी, बिहार, केरल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा,महाराष्ट्र, राजस्थान, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड ,ओडिशा तेलंगाना, मणिपुर, मिजोरम,त्रिपुरा और गुजरात में भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

15 जुलाई से बारिश की तीव्रता के कम होने के आसार
भारतीय मौसम विभाग ने आज भी राज्य में कई जगहों पर भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है तो वहीं उसका कहना है कि दक्षिण गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के कई जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका बनी हुई है, हालांकि 15 जुलाई से बारिश की तीव्रता के कम होने के आसार नजर आ रहे हैं।

राज्य में रेड अलर्ट जारी
फिलहाल राज्य में रेड अलर्ट जारी है। गुजरात में बारिश से बिगड़े हालात के मद्देनजर पीएम मोदी ने दो दिन पहले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र रजनीकांत पटेल से फोन पर बात की थी और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया था।












Click it and Unblock the Notifications