तीन सांपों की जोड़ी एक साथ कैसे कर रही आपस में मस्ती, वीडियो में देखिए दुर्लभ नजारा

मोरबी। अभी तक आपने दो सांपों की जोड़ी के प्रणय वाले दृश्य देखे होंगे, लेकिन गुजरात के एक गांव में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां मोरबी जिले की टंकारा तहसील में जंगली क्षेत्र से भूतकोटड़ा गांव पहुंचे तीन सांप एक साथ नाचते देखे गए। तीन सांपों की इस जोड़ी को कुछ लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। जिसके बाद सूचना फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को दी गई।

राजकोट से 40 किमी दूर गांव की घटना

राजकोट से 40 किमी दूर गांव की घटना

संवाददाता के अनुसार, एक साथ तीन सांपों के प्रणय (संवनन) की यह घटना टंकारा तहसील से 8 किलोमीटर दूर स्थित भूतकोटड़ा गांव की है। टंकारा तहसील राजकोट से 40 किलोमीटर की दूरी पर है, जहां गांव में राहुल दुबरिया, नैमिष चौधरी, कृपाल भागिया, ऋत्विक पटेल आदि लोग आपस में गप्पें लड़ा रहे थे। तभी जहरीले दिखने वाले तीन सांप वहां आ पहुंचे। उन्हें देख लोग हैरान रह गए। सामान्यत: सांप हल्की-सी आहट होते ही दुबक जाते हैं, मगर वे तीनों सांप अपनी ही मस्ती में रहे। इस दौरान वे कई-कई फीट तक उछले भी थे।

तीन सांपों को देख रिकॉर्ड किया वीडियो

तीन सांपों को देख रिकॉर्ड किया वीडियो

उन लोगों ने सांपों को मस्ती करते अपने कैमरे में कैद लिया। वहीं, उन सांपों को देखकर घबराए पक्षी शोर मचाने लगे। जब​कि, तीन सांप लिपटते हुए आगे बढ़ते गए। वे टीले पर चढ़ गए। बताया गया कि, उन सांपों में एक मादा थी, जबकि 2 नर थे। रेन्ज फॉरेस्ट अधिकारी जे.पी. कुंडारिया ने बताया कि ये धमन प्रजाति के सांप हैं, जो ज्यादा विषैले नहीं होते।

फॉरेस्ट अधिकारी ने बताईं सांपों की अहम बातें

फॉरेस्ट अधिकारी ने बताईं सांपों की अहम बातें

कुंडारिया बोले- ''इस प्रकार के सांप खेतों या झाड़ियों में रहते हैं। इन दिनों जब मानसून का आगमन होने को होता है तो सांप का प्रणय-काल शुरू हो जाता है। अन्य जीव-जंतुओं की तरह वे भी काम क्रिया के लिए मादा को रिझाते (संवनन) हैं। कई बार सांप इस मर्तबा जंगल क्षेत्र से गांव की बसावट तक पहुंच जाते हैं। उक्त गांव में इससे पहले दो सांपों का जोड़ा दिखाई दिया था।''

पहले यहां 2 सांपों का जोड़ा दिखा

पहले यहां 2 सांपों का जोड़ा दिखा

''प्रकृति का यह नियम है कि संवनन के समय सरीसृपों को किसी प्रकार का डर नहीं लगता। इस मर्तबा ये जमीन से हवा में एक-दम ऊपर हो जाते हैं। मानों हवा में तैर रहे हों। ये ऐसे स्थानों पर संवनन करते हैं, जहां लोगों का आना-जाना न हो। और, ऐसी घटना तो बहुत ही कम होती हैं, जब दो नहीं, बल्कि तीन सांप प्रणय कर रहे हों।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+