VIDEO: सांड ने युवक को सींगों से उछाला, फिर पैरों से रौंदा, 10-12 लोग भी नहीं बचा सके
जूनागढ़। गुजरात में जूनागढ़ की केशोद तालुका स्थित आंबावाड़ी इलाके में एक अवारा सांड ने एक युवक पर हमला कर दिया। सांड ने युवक को पहले अपने सींगों से उछालकर पटका। उसके बाद अपने पैरों से युवक को रौंदने लगा। वहां मौजूद लोग दंग रह गए। लोगों ने एकजुट होकर सांड को भगाने की कोशिश की। मगर, वह सांड 10-12 लोगों पर भी भारी पड़ गया। उस युवक को सांड लगातार सींग मारता रहा।
Recommended Video

सांड ने युवक को सींग, फिर पैरों से रौंदा
यह घटना कैमरे में कैद हो गई। आप वीडियो में स्पष्ट देख सकते हैं कि, युवक को बचाने के लिए आस-पास के लोग काफी मशक्कत करते हैं, लेकिन वो सांड युवक को नहीं छोड़ता। वो युवक को जमीन पर पटककर अपने पैरों से कुचलता रहा। वहीं, उस युवक को बचाने की कोशिश कर रहे कई लोगों को भी उसने सींग मारे। तभी एक युवक लोहे की कुर्सी से भी सांड पर हमला करने लगा, तो सांड और बिफर गया। आखिर में वहां 15-20 लोग जुट गए, तो सांड काबू में आया।

नौकरी पर जाने के लिए घर से निकला था युवक
संवाददाता ने बताया कि, जिसे सांड ने निशाना बनाया वो युवक नौकरी पर जाने के लिए घर से निकला था। तभी सांड को पता नहीं क्या सूझा, उसने युवक पर हमला कर दिया। युवक को सींगों पर टांगकर नीचे फेंका। उसके बाद पैरों से रौंदने लगा। स्थानीय लोगों ने किसी तरह युवक को सांड से चंगुल से निकाला और युवक को अस्पताल भिजवाया।

आखिर क्यों किया सांड ने इस तरह हमला?
आवारा सांड की मार से युवक की हालत बेहद नाजुक हो गई। पहली दफा लगा कि, सांड ने उसे मार ही डाला है। हालांकि, जब उसे अस्पताल ले गए तो सांस चल रही थीं। संवाददाता ने बताया कि, उसे ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। वीडियो देखने पर समझ आता है कि, सांड ने शायद उसके कपड़े देखकर हमला किया।












Click it and Unblock the Notifications