ऐसी स्माइल के सामने कैसे टिकता कोरोना? देश में सबसे छोटे मरीज ने दी वायरस को मात VIDEO

पंचमहाल। पूर्वी गुजरात के पंचमहल जिले में छह माह के बच्चे से कोरोना वायरस हार गया। वह बच्चा अब पूर्णत: स्वस्थ है। उसके उपचार में जुटे डॉक्टर खुशी से झूम उठे हैं। वे सभी पीपीई सूट पहनकर अपनी खुशी जता रहे हैं।

संवाददाता ने बताया कि, पंचमहाल के हालोल में कुछ दिनों पहले छह महीने के मासूम की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके चलते उसे उपचार के लिए वडोदरा अस्पताल भेजा गया था और अस्पताल के डॉक्टर्स ने इस मासूम की जान बचाने के लिए दिन-रात एक कर दिए थे। आखिरकार, इसका फल मिला और जल्द ही मासूम कोरोना मुक्त हो गया।

Watch Video: Six Month child defeated coronavirus in gujarat

बहरहाल मासूम की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दी गई है। इस मौके पर उसके माता-पिता समेत अस्पताल के डॉक्टर्स में भी खुशी का माहौल दिखाई दिया। इतना ही नहीं, मासूम के घर लौटने पर आस-पास के लोगों ने भी उसका अभिवादन किया। लोगों ने कहा कि, ऐसी स्माइल के सामने कोरोना कैसे टिक सकता है?

दूसरी ओर यह चौंकाने वाला सच है कि, गुजरात कोरोना के संक्रमण के मामलों में देश में दूसरे स्थान पर चल रहा है। यहां अब हर रोज 300 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। मगर, बेहद खतरनाक कोरोना वायरस जब छह महीने के मासूम की मुस्कान के सामने हार गया तो अन्य सभी मरीजों में भी यहां उम्मीद की किरण बंधने लगी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+