VIDEO: चलती ट्रेन में चढ़ रहे यात्री का फिसला पैर, देखिए RPF जवान ने कैसे बचाया

वडोदरा. गुजरात में वडोदरा के रेलवे स्टेशन पर एक यात्री की जान जाते-जाते बची। यहां प्लेटफार्म नंबर-2 पर रविवार रात करीब 10 बजे रणकपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्री चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तब वह ट्रेन चल पड़ी थी। ऐसे में यात्री का पैर फिसल गया। पैर फिसलते ही वह ट्रेन से टकराता रहा। तभी वहां उपस्थित आरपीएफ के जवान को वह दिखा। जवान ने फुर्ती से उसे खींचा और बचा लिया।

Watch video: RPF jawan saves man at vadodara railway station

यह पूरी घटना रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी में कैद हो गई। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणकपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में जब यात्री ने कैसे चढ़ने की कोशिश की। चलती ट्रेन से उसका पांव फिसल गया था और वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंस गया। इसी बीच उसे आरपीएफ के जवान गोपाल मीना ने देखा। गोपाल मीना ने फुर्ती से उसे अपनी तरफ खींच लिया। इस तरह उसकी जान बच गई। आरपीएफ के जवान गोपाल मीना के साहस की लोगों ने प्रशंसा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+