VIDEO: गुजरात में 3 दिन चुनाव प्रचार करेंगे PM, आज यहां रोड शो किया, गूंजे मोदी-मोदी के नारे
Narendra Modi roadshow Gujarat: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार करने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वापी में रोड शो किया। इसके अलावा उन्होंने वलसाड में एक जनसभा को संबोधित किया। उनके रोड शो की तस्वीरें सामने आई हैं। मोदी ने अपने स्वागत के लिए पहुंची समर्थकों की भीड़ का अभिवादन स्वीकारा और कहा कि, हम जनसेवक हैं। उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाओं का जिक्र भी किया। वीडियो में देखिए मोदी का रोड शो-

सत्तारूढ़ भाजपा के एक नेता ने बताया कि, पीएम नरेंद्र मोदी आज से 3 दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। मोदी देर शाम को आज दमण पहुंचे और उन्होंने वापी तक का रोड शो किया। अब वे वलसाड में हैं, जहां जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इसके बाद सामूहिक विवाह में शामिल होंगे।

शेड्यूल के मुताबिक, अगले दो दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मध्य गुजरात, दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र में 8 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

1 और 5 दिसंबर डाले जाएंगे वोट
गुजरात में विधानसभा चुनाव की वोटिंग 2 चरणों में होगी। पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को होगी। उसके बाद दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। अंत में दोनों चरणों की मतगणना 8 दिसंबर को होगी। उसी दिन हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम भी जारी किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications