इकट्ठे होकर सिपाहियों ने मनाया बर्थडे, 2 कांस्टेबल सस्पेंड, PI-PSI का तबादला- VIDEO

जूनागढ़। कोरोना लॉकडाउन के दरम्यान थाने में एकत्रित होकर जन्मदिन सेलिब्रेट करने पर गुजरात पुलिस के कई सिपाही और अधिकारी नप गए। इन सिपाहियों ने सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो नहीं किया और केक काटा। फिर सभी मिलकर मस्ती भी की। सेलिब्रेशन के फोटो-वीडियो भी रिकॉर्ड किए गए। जिनके सामने आते ही एसपी ने सभी की लाइन लगवा दी।

Watch video: In junagarh, policemen celebrate birthdays in police station without social distancing amidst lockdown

इस मामले में 2 कॉन्स्टेबल सस्पेंड कर दिए गए हैं। जबकि, पीआई और पीएसआई का तबादला कर दिया है। संवाददाता ने बताया कि, यह घटना जूनागढ़ में केशोद डी-स्टाफ के देवाभाई भाराई और बीट सिपाही प्रकाशभाई डाभी ​के बर्थडे के दरम्यान घटी।जहां थाने के पूरे स्टाफ ने मिलकर केक कटिंग करने के साथ एक-दूसरे को केक लगाकर बर्थडे का सेलिब्रेशन किया था। उनके द्वारा किए गए सेलिब्रेशन के फोटोज सोशल मीडिया में वायरल हो गए। जिसके बाद एसपी सौरभसिंह केशोद पहुंचे थे।

Watch video: In junagarh, policemen celebrate birthdays in police station without social distancing amidst lockdown

सौरभसिंह ने खुद इस बारे में संबंधित अधिकारियों समेत स्टाफ से पूछताछ की। इस पूछताछ के बाद डिवायएसपी गढ़वी ने बताया कि, केशोद पीआई भाटी समेत पीएसआई बालस दोनों का लिव रिजर्व में तबादला किया गया है और भेसाण पीएसआई एम. सी चुडासमा को केशोद पीएसआई व मांगरोल के सीपीआई एन. आई. राठोड को केशोद पीआई का चार्ज सौंपा गया है। जबकि, दो कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+