गुजरात: पानी की किल्लत पर आमजन ने किया हाईवे जाम, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले- VIDEO

भरूच। गुजरात में भरूच जिले के कई गांव-कस्बों में पानी की किल्लत मची हुई है। पानी न मिलने पर स्थानीय लोगों ने एकत्रित होकर हाईवे जाम कर दिया। इस पर पुलिस की गाड़ियां उन्हें भगाने के लिए पहुंचीं। इससे आमजन और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई। पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया। साथ ही आंसू गैस के गोले भी दागे। वहां भगदड़ मच गई। काफी लोग जख्मी हो गए। अभी भी वहां तनाव है। घटना के वीडियो सामने आए हैं।

Recommended Video

    गुजरात: पानी की किल्लत पर आमजन ने किया हाईवे जाम, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले- VIDEO
    watch Video: Clash Between People and police over water crisis at bharuch district

    संवाददाता ने बताया कि, भिड़ंत के दौरान पुलिस ने महिलाओं समेत दर्जनों लोगों को पकड़ा है। लोगों का आरोप है कि गांव को मिलने वाला पानी अब यूपीएल के प्लांट को दिया जा रहा है। ऐसे में आमजन पानी के तरस रहा है। ​इसी वजह से पणीचादरा गांव और अन्य दो-तीन कस्बों के लोगों ने हाईवे जाम किया। इन इलाकों में पानी की किल्लत पर लोग आक्रोशित हैं। ऐसे में लोग सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर हाईवे आ गए और उसे जाम कर दिया। वहीं काफी लोग यूपीएल कंपनी के प्लांट के बाहर भी धरने पर बैठ गए।

    watch Video: Clash Between People and police over water crisis at bharuch district

    पुलिस की कार्रवाई के बारे में बताया जा रहा है कि, पुलिस की टीमें हाईवे पर लगे लंबे जाम को हटवाने के लिए पहुंची थीं। वहीं, गांववालों से उनकी भिड़ंत हो गई। जिसके दौरान काफी गांववालों को अरेस्ट किया। हालांकि, बाद में रिहा भी कर दिया गया। वीडियो में वहां के हालत देख सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+