VIDEO: कोरोना मुक्त हुए बीजेपी MLA मधु श्रीवास्तव बिना मास्क मंदिर में नाचे, खुद को बताया बाहुबली
वडोदरा। लगातार 6 बार विधायक रहे भाजपा नेता मधु श्रीवास्तव को कोरोना हो गया था। ठीक होने के दूसरे ही दिन मधु श्रीवास्तव मंदिर पहुंचे। मंदिर में उन्होंने अपने समर्थकों के बीच बिना मास्क पहने डांस किया। उनका यह वीडियो वायरल हो गया। मधु ने एक अन्य वीडियो में कहा था- ''मैं बाहुबली हूं। मुझे कोरोना से कुछ नहीं होगा।'
Recommended Video

आप जो देख रहे हैं, यह वीडियो वडोदरा के गाजरावाडी हनुमान मंदिर का है। वडोदरा के वाघोडिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक मधु श्रीवास्तव कोरोना को मात देकर शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे। जिसके दूसरे ही दिन शनिवार को वह मंदिर जा पहुंचे और भजनों पर खूब नाचे। हालांकि, ऐसा कुछ करना पहली बार नहीं है, अपितु मधु श्रीवास्तव गुजरात में भाजपा के ऐसे विधायक हैं, जो किसी न किसी तरह हमेशा चर्चा में रहते हैं। कोरोनो रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह वडोदरा के निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे।
बहरहाल, मधु श्रीवास्तव के मंदिर में नाचने पर बहुत से लोग सवाल उठा रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि, मधु श्रीवास्तव खुद कोरोना पॉजिटिव थे। ऐसे में उन्हें तो खासतौर से सावधानी रखनी चाहिए थी। इतना ही नहीं, उनके साथ उनके समर्थक भी बिना मास्क के ही नजर आ रहे थे। यह तो बिल्कुल गलत है। भाजपाई विधायक और उसके समर्थकों पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications