VIDEO: सिपाही दादा फर्ज निभाने चले तो पांव में लिपट गया पोता, इन्हें देख कोई भी हो जाएगा भावुक

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद के एक हेड कॉन्स्टेबल का वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो गया है। वह हेड कॉन्स्टेबल कोरोना लॉकडाउन की ड्यूट पर घर से निकलते हैं, तभी उनका मासूम पोता उन्हें रोकने लगता है। हेड कॉन्स्टेबल उससे अपना पैर छुड़ाते हैं, तो भी वह बच्चा उन्हें नहीं जाने को कहता है। तब बच्चे को एक महिला अपनी गोद में उठाती है और हेड कॉन्स्टेबल घर से निकल पड़ते हैं। इस पूरे वीडियो से यह समझ आता है कि, बच्चे भी नहीं चाहते कि उनके पेरेंट्स खुद को जोखिम में डालें। मगर, पुलिस की ड्यूटी तो ड्यूटी है, इसलिए वो बजाए घर पर रुकने के, लगातार कोरोना वॉरियर्स के रूप में सेवा दे रहे हैं।

 Watch video: a head constable how leave home for duty As corona warriors, his Grandson didnt leave him

संवाददाता ने बताया कि, यह हेड कॉन्स्टेबल घाटलोडिया थाने में तैनात हैं। इनका नाम दानुभाई मीर है। वह रोज समय से अपनी ड्यूटी पर जाते हैं। वहीं, उनका नन्हा पोता मना करता है। उसे डर है कि, कहीं उन्हें कुछ हो न जाए। दादा और पोते के बीच महज कुछ सेकेंड्स के ये पल लोगों को भावुक कर देते हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, दानुभाई मीर जब पुलिस की वर्दी पहनकर मुंह पर मास्क लगाकर निकलना चाहते हैं, तब बच्चा पैर पकड़ लेता है। वह उन्हें छोड़ना नहीं चाहता। वह रोने लगता है।

 Watch video: a head constable how leave home for duty As corona warriors, his Grandson didnt leave him

किंतु, दानुभाई मीर एक सच्चे प्रहरी के रूप में कोरोना महामारी के दिनों अपना फर्ज अदा करने इसी तरह घर से जाते हैं। वह अपनी जान या परिवार की चिंता छोड़कर पुलिस थाने में और अन्य जगहों पर ड्यूटी करते हैं। संवाददाता ने बताया कि, उनका यह वीडियो राज्य में चर्चा का विषय बन गया है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+