VIDEO: बारिश से आई बाढ़, तेज बहाव के बीच ऐसे तपाक से डूब गया डम्पर, दंग रह जाएंगे देखकर

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में हो रही भारी बारिश से नदी-नाले जमीन के सपाट बहने लगे हैं। यहां कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश हो रही है और चहुंओर पानी ही पानी नजर आने लगा है। जिसके चलते रास्ते भी बंद हो गए हैं। ऐसे में थराद के हारिज रोड के नीचे से बह रहे नाले का जलस्तर धरती से भी उूपर हो गया है।

Recommended Video

    VIDEO: बारिश से आई बाढ़, तेज बहाव के बीच ऐसे तपाक से डूब गया डम्पर, दंग रह जाएंगे देखकर
    नाले में डूब गया डम्पर

    नाले में डूब गया डम्पर

    यहां पानी में डूबी रोड से एक डम्पर (ट्रक/ट्रोला) गुजर रहा था। उसके ड्राइवर को लगा था कि वो आसानी से उसमें से डम्पर को पार कर लेगा। अन्य लोग उसका वीडियो बनाने लगे। फिर जैसे ही डम्पर आधे रास्ते तक पहुंचा, पानी के तेज बहाव में वह धचाक से पलट गया। उसे पानी में डूबा देखकर अन्य लोग उस तरफ दौड़े। काफी जद्दोजहद के बाद उसमें सवार चार लोगों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया।

    सोशल साइट्स पर वायरल हुआ वीडियो

    सोशल साइट्स पर वायरल हुआ वीडियो

    अब इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। संवाददाता द्वारा भेजे गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि हादसे कैसे हुआ। इस वीडियो को मौके पर मौजूद एक युवक ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया था। यह हादसा हारिज रोड पर ही हुआ, जहां रास्ते पर पानी होने के बावजूद वो डम्पर चालक आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा था। तभी डम्पर कांकरेज के असालडी डीप में डूब गया। बाद में वह वहां से बहता भी चला गया।

    4 लोग बचाए गए

    4 लोग बचाए गए

    डम्पर चला रहे और उसमें सवार चार लोगों को हालांकि, स्थानिकों द्वारा बचा लिया गया। मगर, यह वीडियो देखकर लोग सवाल भी उठा रहे हैं। दरअसल जब वह डम्पर पानी से गुजर रहा था तो वहां काफी लोग मौजूद थे। उन्होंने डम्पर को रोका नहीं। उधर, रास्ते पर पानी भरा होने के बावजूद डम्पर चालक बेफिक्री से आगे बढ़ रहा था और उसे लग रहा था कि, वह आसानी से पानी के इस बहाव को पार कर लेगा। आखिर में हादसा हो गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+