VIDEO: हाईवे से उतरी बस ने चंद सेकंड में 20 वाहनों को ठोका, 2 लोग जख्मी, 1 की मौत

भावनगर। गुजरात में भावनगर के वाघावाड़ी रोड पर एक अनियंत्रित बस ने करीब दो दर्जन वाहनों को टक्कर मारी। वह रोड से उतरकर पार्किंग में खड़े वाहनों से टकराती चली गई। इस हादसे में वहां मौजूद 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ समय बाद एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Recommended Video

    VIDEO: हाईवे से उतरी अनियंत्रित बस ने एक के बाद एक 20 वाहनों को ठोका, 2 लोग जख्मी, 1 की मौत
    watch video: a mini bus hit at least 20 vehicles in bhavnagar, one deaths

    संवाददाता ने घटनास्थल से मौके के सीसीटीवी फुटेज भेजे। वीडियो में देखा जा सकता है​ कि, एक मिनी बस कैसे रॉन्ग साइड से आई और एक के बाद एक 20 वाहनों को रौंदा। बताया गया कि, मिनी बस के चालक ने किसी वजह से स्टीयरिंग पर से अपना नियंत्रण खो दिया था, जिसके चलते वह बस पार्क किए वाहनों को ठोकते चली गई। हादसे के दौरान वहां पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। जिसका फायदा उठाकर बस का ड्राइवर वहां से फरार हो गया।

    watch video: a mini bus hit at least 20 vehicles in bhavnagar, one deaths

    यह घटना आज सुबह करीब 11 बजे राधा मंदिर चौक के नजदीक घटी। जब वाघावाड़ी की तरफ से आ रही राज ट्रैवल्स की मिनी बस अचानक माधवदर्शन अपार्टमेंट के पार्किंग में आ घुसी। इस घटना में जिस शख्स की जान गंवाई, उसकी पहचान 51 वर्षीय योगेशभाई प्रफुलभाई मणियार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+