'तन फिट + मन फिट = लाइफ हिट', देखिए 80 की उम्र में कोरोना को मात दे चुके वाघेला की Gym
अहमदाबाद। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला 80 साल की उम्र में भी इतने फिट हैं कि, देखने वाले ताज्जुब करेंगे। पिछले माह वाघेला भी कोरोना की चपेट में आ गए थे, लेकिन उन्होंने अस्पताल में जल्द ही रिकवरी कर ली। कुछ दिन के रेस्ट के बाद उन्होंने जिम वाला वर्कआउट शुरू कर दिया। अपने ट्विटर अकाउंट पर जिम की तस्वीरें शेयर कीं। लिखा- 'तन फिट + मन फिट = लाइफ हिट'

शंकर सिंह वाघेला के वर्कआउट का वीडियो हमें संवाददाता ने भेजा। जिसमें आप देख सकते हैं कि, यह बुजुर्ग लीडर किस तरह पसीना बहा रहे हैं। कोरोना वायरस के संकट काल में जब से हेल्थ-इम्युनिटी की चर्चा शुरू हुई हैं, बहुत से लोग घर पर रहकर ही कसरतें कर रहे हैं। वहीं, जिनके पास जिम के संसाधन हैं वो भी लगे हुए हैं।

वाघेला एक तस्वीर में जॉगिंग करते नजर आ रहे हैं, तो दूसरी तस्वीरों में वह डंबल चला रहे हैं, दंड भी कर रहे हैं। दशकों से गुजरात की राजनीति में सक्रिय रहे वाघेला इतनी उम्र में भी चुस्त-दुरुस्त हैं। इसलिए, सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन किया था। वाघेला प्रदेश में भाजपा, कांग्रेस और एनसीपी इन सभी दलों के अगुआ रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications