VIDEO: घर में बैठी वृद्धा से बोला बाहर खड़ा माइक वाला सिपाही- 500 का नोट पड़ा है देखिए, फिर हुई तारीफ

अहमदाबाद। कोरोना लॉकडाउन के दरम्यान पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी कोरोना वॉरियर्स के कम नहीं है। पुलिसकर्मी अपना दुख-दर्द भूलकर आमजन की सेवा में जुटे हैं। गुजरात में अहमदाबाद से पुलिसकर्मियों का एक ऐसा किस्सा सामने आया है, जिसमें वे एक वृद्धा को मदद अलग ही तरीके से कर रहे हैं। लोग अपने-अपने घरों में ही रहें, इसलिए पुलिसकर्मी उन्हें समझाने घर पहुंचे। एक वृद्धा भी खिड़कियों के अंदर थी। पुलिसकर्मी ने उन्हें माइक से आवाज दी।

Watch: police constable helps old woman by 500 rupees note in unique style, video goes to viral

पुलिसकर्मी ने वृद्धा को घर में ही रहने के लिए कहा। वृद्धा ने अपनी मजबूरी बताई। तभी पुलिसकर्मी का दिल पिघला और उसने कहा कि थोड़ा बाहर निकलिए। देखिए आपके दरवाजे पर 500 रुपए पड़े हैं। बहुत कहने पर वृद्धा बाहर निकली तो देखा कि सच में नोट पड़ा था। वृद्धा को लगा कि यह नोट पहले से ही पड़ा है। मगर, उस नोट को पुलिसकर्मी ने चुपके से खुद अपनी जेब से निकालकर वहां डाला था, ताकि वृद्धा जरूरत के सामान ले सके।

इस तरह वृद्धा को मदद ​मुहैया कराए जाने पर आस-पड़ोस के लोग पुलिस की प्रशंसा करने लगे। बाहर खड़े लोगों ने तालियां भी बजाईं। संवाददाता ने बताया कि, इस तरह यहां पहली बार देखने को मिला। ज्यादातर लोग अपने द्वारा की गई मदद का दिखावा करने के लिए फ़ोटो खिंचवाते नजर आते हैं, लेकिन उक्त पुलिसकर्मी ने वृद्धा के दरवाजे से बाहर निकलने से पहले ही अपने पर्स से 500 रुपये निकाल उनके दरवाजे के पास रखा। वृद्धा को यह नहीं लगने दिया नोट उसी ने डाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+