VIDEO: अहमदाबाद में GIDC की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 25 गाड़ियां काबू पाने में जुटीं
अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद के साणंद इलाके में गुजरात औद्योगिक विकास निगम (जीआईडीसी) की एक फैक्ट्री में आज आग लग गई। यह आग इतनी धधकी कि, पूरा यूनिट जल उठा। फायर ब्रिगेड का सेंटर यहां से काफी दूर था, ऐसे में दमकल-दस्ता पहुंचने में देरी हुई। न्यूज एजेंसी ने बताया कि, आसपास के क्षेत्रों से 20 से ज्यादा फायर टेंडर्स घटनास्थल पहुंचे। मौके पर दमकल की 25 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

25 दमकल गाड़ियां बुझा रहीं आग
एडिशनल चीफ फायर ऑफिसर राजेश भट्ट ने कहा, 'सानंद जीआईडीसी इलाके में यह आग डायपर फैक्ट्री में लगी है। उन्होंने कहा कि, 20 से ज्यादा दमकल गाड़ियां भेजी गई हैं।
संवाददाता के मुताबिक, पास में फायर ब्रिगेड सेंटर नहीं होने के कारण घटनास्थल पर फायर टेंडर्स पहुंचने में वक्त लगा। बहरहाल, अभी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।''
Recommended Video

पूरी फैक्ट्री जलने की संभावना
फैक्ट्री के अग्निकांड का धुआं दो किलोमीटर दूर से नजर आ रहा है। फायर ब्रिगेड द्वारा लगातार पानी की बौछारें की जा रही हैं। आग से पूरी फैक्ट्री जलने की संभावना है। नजदीक से गुजर रहे हाईवे पर काफी वाहनों की भीड़ लग गई है।












Click it and Unblock the Notifications