6 घंटे से खड़े हैं हम 25 कोरोना मरीज, हॉस्पिटल ने नहीं किया भर्ती- गुजरात से वीडियो वायरल
अहमदाबाद। कोरोना वायरस से संक्रमित 25 लोगों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ये लोग कह रहे हैं कि, उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं किया जा रहा। उन्हें न तो खाना-पीना दिया गया है, ना ही घंटों तक किसी ने इलाज को लेकर सांत्वना दी है।' यह वीडियो गुजरात के एक सरकारी अस्पताल का है। जिससे आप मरीजों की व्यथा सुन सकते हैं।

कोरोना से पॉजिटिव मरीजों का यह वीडियो आने पर सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। जबकि, प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग लगातार सतर्क रहने का दावा कर रहे हैं। इन मरीजों की मानें तो उन्हें छह घंटो से एडमिट ही नहीं किया गया है। न ही उन्हें कोई खाने-पीने की पूछ रहा है।' संवाददाता ने बताया कि, यह वीडियो वायरल होने पर प्रशासन हरकत में आ गया है और अब उन सभी लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भिजवा रहा है।

वीडियो में एक सोनू नागर नाम की महिला कह रही है कि, ''हम सब कोरोना के पेशेंट हैं। सुबह हमें खुद के पॉजिटिव होने के पता चला तो तीन बजे ही यहां पहुंच गए। किंतु, यहां घंटों तक हमें एडमिट करना तो दूर किसी ने खाने-पीने के लिए भी नहीं पूछा है।''
सोनू की बात का कई लोगों ने सपोर्ट करते हुए अस्पताल-प्रशासन को लापरवाह कहा। उन्होंने तुरंत अपना इलाज शुरू कराने की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications