गुजरात: सूरत में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरने से 4 मजदूरों की मौत
सूरत: गुजरात के सूरत में कंस्ट्रक्शन साइट पर एक बड़ा हादसा हो गया। खुदाई करते वक्त इमारत के ढहने से 4 मजदूरों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार को सूरत शहर के मोटा वराछा इलाके में हुआ। दीवार धंसने के बाद उसके मलबे में कई मजदूर दब गए। बिल्डिंग में निर्माण कार्य चल रहा था। खुदाई के दौरान पार्किंग की दीवार ढहने से मलबे में 10 मजदूर दब गए थे।
Recommended Video

हादसे के बाद साइट पर अफता-तफरी का माहौल हो गया। तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन जब तक 4 मजदूरों की जान चली गई, जिनकी लाश बाहर निकाली गई है। जानकारी के मुताबिक अब भी 4 मजदूर दबे हुए हैं। हादसा उस वक्त हुआ, जब मजदूर दीवार के पास ही नाली के लिए खुदाई कर रहे थे और अचानक दीवार गिर गई। वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहे सूरत नगर निगम के दमकल विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि मलबे में से दो लोगों को निकाला गया है और जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया दिया है। अभी और मजदूरों की तलाश जारी है।
केदार हाइट्स नाम की निर्माणाधीन बिल्डिंग पर काम चल रहा था। निगम के पूर्वी जोन के अधिकारी जगदीश पटेल के मुताबिक जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त मजदूर अंडर ग्राउंड के हिस्से में काम करने में जुटे थे। इस दौरान चीख पुकार सुनकर दो- तीन मजदूर वहां से भागे निकले, वरना वो भी हादसे का शिकार हो सकते थे।












Click it and Unblock the Notifications