गुजरात: भतीजे ने किक्रेट मैच के बीच गेंद उठा ली तो ग्रामीणों ने दलित चाचा का काट डाला अंगूठा

गुजरात के एक गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें एक शख्‍स का ग्रामीणों ने अंगूठा काट डाला है।

Gujarat Police,

गुजरात के पाटल जिले से एक डरा देने वाली घटना सामने आई है, एक दलित शख्‍स का ग्रामीणों ने अंगूठा काट डाला। इस शख्स का अंगूठा उसके भतीजे की एक मामूली सी हिमाकत के कारण सजा के तौर पर काट डाला गया।

ये घटना गुजरात के पाटन जिले के एक गांव की है जहां पर ग्रामीणों न केवल दलित शख्‍स और उसके भाई की पिटाई की बल्कि दलित व्यक्ति का अंगूठा कथित रूप से काट दिया गया। ग्रामीणों ने ऐसा इसलिए किया क्‍योंकि उस शख्‍स के भतीजे ने गांव के एक स्कूल के खेल के मैदान में क्रिकेट मैच देखने गया था और उस मैच के दौरान गेंद उठा ली थी।

पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार कथित तौर पर एक दलित व्यक्ति के साथ मारपीट की और उसका अंगूठा काट डाला। पाटन जिले के काकोशाी गांव में ये घटना उस समय घटी जब स्‍कूल के मैदान में क्रिकेट मैच चल रहा था और वहां मैच देखने पहुंचे बच्‍चे ने गेंद उठी ली। इसके बाद मैच खेल रहे लोग भड़क उठे और लड़के को धमकाने लगे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़के को डराने के अलावा कथित तौर पर आरोपियों ने दलित समुदाय के सदस्‍यों को बेइज्‍जत करने और उन्‍हें डराने के इरादे से लड़के को जातिवाचक शब्दों से वार करना शुरू कर दिया।

जिसके बाद ये मामला बढ़ गया। जब लड़के के चाचा धीरज परमान ने आरोपियों द्वारा दी जा रही गालियों पर आपत्ति जताई तो उस समय तो मामला सुलझ गया और वो लोग शांत हो गए।

लेकिन उसी दिन धारदार हथियारों के साथ सात लोगों ने धीरज और उसके भाई कीर्ति पर हमला कर दिया। पीटीआई न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार कीर्ति का अंगूठा काटा डाला और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई सूचना के अनुसार पुलिस ने धारा 326 (खतरनाक हथियारों से जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और एससी और एसटी (अत्याचार निवारण अधिनियम) के अन्‍य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Recommended Video

      Gujarat से गायब 41000 लड़कियों की सच्चाई! Police ने किया खुलासा | The Kerla Story | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+