VIDEO: मां से रोज मांगता था रुपए, काम करने के लिए कहा तो बेटे ने मौत के घाट उतार दिया
राजकोट। गुजरात में राजकोट के जामनगर रोड पर स्थित घंटेश्वर क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला को उसके बेटे ने इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि वो उससे काम करने के लिए कहती थी। लॉकडाउन के दिनों वह घर पर ही पड़ा रहता था, इसलिए मां ने उसे टोका था। महिला की मौत के बाद सूचना पुलिस के पास पहुंची।
Recommended Video

अपनी मां से रुपए मांगता था हत्यारा
कुछ देर में पुलिस घर आ गई। जहां से मृतका की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। उसका नाम सेठानी बेन राठौड़ था। वहीं, उसके बेटे की पहचान प्रकाश राठौड़ के तौर पर हुई। पुलिस ने प्रकाश राठौड़ को पकड़कर वारदात की पड़ताल शुरू कर दी। पूछताछ में सामने आया कि, वह अपनी मां से अक्सर रुपए मांगता था। मां द्वारा उसे कामकाज करने के लिए कहने पर दोनों में झगड़ा होने लगा। रविवार को इसी कारण गुस्से में आकर उसने मां पर कपड़े धोने के धोके से वार किया। जिसमें गंभीर चोट लगने के कारण मां की मौत हो गई।

क्वार्टर में लहूलुहान स्थिति में पड़ी थी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि, प्रकाश राठौड़ को हिरासत में ले लिया गया है। उसका कोरोना टेस्ट करवाने के बाद उसको अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी। हमने उसे कुछ ही घंटों में पकड़कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी थी। बताया जा रहा है कि, रविवार की देर रात उसकी मां अपने घंटेश्वर स्थित क्वार्टर में लहूलुहान स्थिति में पड़ी थी।

अन्य बेटों ने हॉस्पिटल पहुंचाया
इसकी जानकारी मिलने पर उसके अन्य बेटे मिथुन और अरविंद वहां पहुंचे थे फिर और एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भेजा गया। हालांकि, वहां उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई थी। फिर यह मामला पुलिस के पहुंचा तो गांधीग्राम पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications