हाईकोर्ट से मिली जमानत की मियाद खत्म हुई तो दुष्कर्मी तांत्रिक घर में हुआ आत्महत्या को उतारू
वडोदरा। दुष्कर्म के आरोपी तांत्रिक प्रशांत उपाध्याय ने अपने घर पर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसने काफी मात्रा में नींद की गोलियां खा लीं। पता चलने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। बता दें कि, बीते रोज ही उसकी जमानत की मियाद खत्म हुई। यह जमानत उसे गुजरात हाईकोर्ट से मिली थी।

पुलिस के मुताबिक, प्रशांत उपाध्याय पर एक महिला को बारी-बारी से दुष्कर्म का शिकार बनाने के आरोप हैं। वह महिला उसकी अनुयायी ही थी। बाद में महिला ने जब प्रशांत के खिलाफ शिकायत की तो शहर में हड़कम्प मच गया था। महिला ने बताया था कि उसने अपनी पारिवारिक मुश्किलों से पार पाने के लिए प्रशांत से गुहार लगाई थी। प्रशांत ने मजबूरी का फायदा उठाते हुए 7 बार दुष्कर्म किया।

प्रशांत के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ जांच शुरू की। उसे जेल भेज दिया गया। बाद में प्रशांत की ओर से हाईकोर्ट में गुहार लगाई गई। तब हाईकोर्ट ने प्रशांत को 14 मई तक जमानत की राहत प्रदान की। दुष्कर्म के अलावा उस पर धोखाधड़ी के भी आरोप हैं। वहीं, अब यह भी समझा जा रहा है कि जमानत की मियाद खत्म होने के बाद ही आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने उसके घर जाकर जांच शुरू कर दी है। बहरहाल, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications