वडोदरा स्वीटी मर्डर: इंस्पेक्टर पति ने हत्या के बाद जहां जलाई लाश, वहीं मिला मंगलसूत्र और अस्थियां
वड़ोदरा, 12 अगस्त 2021: गुजरात में वडोदरा के बहुचर्चित स्वीटी मर्डर केस को लेकर कुछ और अहम सुराग अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के हाथ लगे हैं। पहला स्वीटी के हत्यारोपी पति अजय देसाई एसटीएस व पॉलग्राफिक टेस्ट पॉजिटिव आए हैं। दूसरा, जहां लाश जलाई गई थी वहां से मृतका की 43 अस्थियां बरामद हुई हैं। इससे इस केस में स्वीटी की हत्या किए जाने के तथ्य को बल मिलता है। दरअसल, स्वीटी पटेल (37 वर्षीय) जून के महीने में लापता हो गई थी। उसके भाई ने बहन की हत्या होने की आशंका जताई थी। भाई ने यहां तक कहा था कि, जीजा ने ही स्वीटी को गला दबाकर मारा और फिर लाश को एक जगह ले जाकर जला दिया। उधर, उसके पति अजय देसाई ने खुद को बेकसूर बताया।

एसओजी इंस्पेक्टर ने ही मारा था पत्नी को
पुलिस ने इस हत्याकांड की तह में जाने के लिए मृतका की पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी हासिल की। पता चला कि, वडोदरा जिला पुलिस के एसओजी (स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप) की नौकरी करने वाले इंस्पेक्टर अजय देसाईं ने साल 2016 में स्वीटी से लवमैरिज की थी। अजय ने एक मंदिर में स्वीटी को माला पहनाकर 7 फेरे लिए थे। शादी के बाद स्वीटी से एक बच्ची पैदा हुई। जो अब लगभग 2 साल की हो चुकी है। पड़ताल में यह भी सामने आया कि, 4 जून को स्वीटी लापता हो गई थी। उसकी बच्ची और मोबाइल घर पर ही थे।

2016 में स्वीटी से मंदिर में की थी लवमैरिज
स्वीटी के भाई के मुताबिक, 5 जून की जीजा अजय देसाई ने फोन करके बताया कि देर रात से स्वीटी लापता है। जिसके भाई स्वीटी के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। मामला थाने में पहुंचने पर पुलिस की टीमें स्वीटी को खोजने में जुटीं। हालांकि, स्वीटी का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। जब काफी दिनों तक स्वीटी की कोई खैर-खबर नहीं मिली तो राज्य सरकार के निर्देश पर इस मामले की जाँच का जिम्मा क्राइम ब्रांच को सौंपा गया। स्वीटी पटेल के लापता होने के 49 दिन बाद इस मामले में क्राइम ब्रांच ने कहा कि, स्वीटी की हत्या हो चुकी है।

बाद में एक और लड़की से कर लिया ब्याह
क्राइम ब्रांच ने यह दावा भी किया कि, स्वीटी की हत्या उसके पति इंस्पेक्टर अजय देसाई ने ही की। हत्या के बाद लाश को अजय ने अपने एक दोस्त (नाम- किरीट सिंह जाड़ेजा) के साथ मिलकर अटाली गांव में स्थित बंद होटल के पीछे के हिस्से में पटककर जला दिया। अजय से क्राइम ब्रांच ने कई दफा पूछताछ की। जिसमें उसकी पोल खुलने लगी। इन दिनों अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रेमवीरसिंह, पुलिस उपायुक्त चैतन्य आर मंडलीक तथा सहायक पुलिस आयुक्त डी.पी. चुडास्मा की अगुवाई में पुलिस निरीक्षक (क्राइम ब्रांच) डी.बी. बारड स्वीटी मर्डर केस की जांच कर रहे हैं। उनका कहना है कि, पिछले दिनों अजय के किए गए एसटीएस (सोसाइटी फॉर टेक्नीकल कम्युनिकेशन) एवं पॉलिग्राफ टेस्ट पॉजिटिव आए हैं। ये टेस्ट हत्याकांड की पुष्टि करते हैं।

क्राइम ब्रांच ने जुटाए अहम सुबूत तो खुली पोल
क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक, हत्यारोपी अजय के अलावा उस व्यक्ति के बयान भी लिए गए हैं, जो घटना के बाद अजय के यहां घी, दूध एवं दही देने के लिए आया था। उसने कहा था कि, स्वीटी उसे नहीं मिली। इसके अलावा पुलस ने भरूच-दहेज हाईवे पर बंद पड़े होटल के पिछले स्थान का भी मुआयना किय। जहां से मृतका के मंगलसूत्र एवं अन्य गहनों समेत 43 अस्थियां मिलीं। क्राइम ब्रांच को इतना कुछ साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी अजय देसाई ने क्राइम ब्रांच के सामने अपनी पत्नी स्वीटी की हत्या की बात कबूल ली।

स्वीटी दूसरी पत्नी को तलाक देने के लिए बोल रही थी
क्राइम ब्रांच के अधिकारियों का कहना है कि, इंस्पेक्टर देसाईं ने स्वीटी से मंदिर में शादी करने के बाद साल 2017 में अपनी समाज की ही एक लड़की से दूसरी शादी कर ली थी। इसका पता स्वीटी को लगा तो दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। स्वीटी उससे बार-बार दूसरी पत्नी को तलाक देने के लिए बोल रही थी।

4 जून की रात स्वीटी से झगड़ा हुआ, तभी की हत्या
पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि, 4 जून की रात को भी स्वीटी का पति अजय से झगड़ा हुआ था। उसी रोज गुस्से से लाल पीले हुए अजय ने स्वीटी की हत्या कर दी और बाद में उसकी लाश को ठिकाने लगा दिया।












Click it and Unblock the Notifications