गुजरात: यूके के पीएम बोरिस जॉनसन ने किया JCB फैक्ट्री का दौरा, भारत के साथ व्यापार समझौते पर किया बड़ा ऐलान

वडोदरा, 21 अप्रैल: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस समय भारत के दौरे पर हैं। दो दिन के दौरे पर आज, गुरुवार को जॉनसन गुजरात पहुंचे हैं। पीएम बोरिस गुजरात पहुंचने के बाद आज वडोदरा के हलोल में जेसीबी बनाने वाली फैक्ट्री में पहुंचे। यहां उन्होंने खुद जेसीबी पर चढ़कर इस मशीन को देखा। साथ ही भारत के साथ जल्दी ही एक और व्यापार समझौता होने की भी बात कही।

uk

गुजरात में बोरिस जॉनसन ने कहा, हमारे पास सुरक्षा और रक्षा साझेदारी को मजबूत करने का भी अवसर है। जैसा कि आप जानते हैं, यूके की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति की एकीकृत समीक्षा में हिंद-प्रशांत महत्वपूर्ण भूमिका रखता है। उन्होंने कहा कि हम इस साल के आखिर तक भारत के साथ एक और मुक्त व्यापार समझौता पूरा करने की उम्मीद कर रहे हैं।

यूक्रेन और रूस के बीच संघर्ष पर हुए सवाल को लेकर ब्रिटिश पीएम ने कहा कि भारत और रूस के बीच ऐतिहासिक रूप से बहुत अलग संबंध हैं। हमें उस वास्तविकता को देखना होगा, हालांकि हमने इस पर बात की है और मैं इसके बारे में नरेंद्र मोदी से बात करूंगा। भारत पहले ही यूक्रेन का मुद्दा उठा चुका है। आप देखें तो भारत ने बुचा में अत्याचारों की मजबूती से निंदा की थी।

बोरिस जॉनसन ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ गांधीनगर गिफ्ट सिटी में गुजरात बायोटेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इसके अलावा ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने अहमदाबाद में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी से मुलाकात की। उन्होंने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम का भी दौरा किया और वहां चरखा चलाया। बोरिस जॉनसन गुजरात से दिल्ली पहुंचेगे। उनका 22 अप्रैल को दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का कार्यक्रम है।

जहांगीरपुरी पहुंचे ओवैसी, बोले- मस्जिद के सामने बुल्डोजर चला तो मंदिर पर क्यों नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+