बहन की शादी का न्यौता देने निकले युवक की हत्या, दोस्त पर भी किए गए धारदार हथियार से वार

Gujarat News, भावनगर। गुजरात में भावनगर के कालियाबीड क्षेत्र में एक युवक की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। युवक अपने दोस्त के साथ अपने भाई और बहन की शादी के निमंत्रण देने घर से निकला था। इन दोनों को हमलावरों ने भगवती सर्कल के नजदीक शनिवार देर रात निशाना बनाया। एक युवक की वहीं मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Two young men attacked in Bhavnagar by sharp weapons, one killed

जानकारी के अनुसार, भावनगर के रहने वाला सुजानसिंह परमार अपने दोस्त भगीरथ सिंह हडियल के साथ अपने भाई-बहनकी शादी का निमंत्रण बांटने निकला था। इस दौरान शहर के क्लियबिद क्षेत्र के भगवती सर्कल के पास तीन शख्सों ने इन दोनों युवकों पर घातक हथियारों से हमला कर दिया। इस वारदात के बाद पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने सुजान सिंह को मृत घोषित किया और भगीरथ सिंह को भर्ती कर लिया। वह भी जिंदगी के लिए मौत से जूझ रहा है।

पुलिस ने सुजान सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्यारों को ढूंढने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सिपाहियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की भी मदद ली जा रही है। बताया जा रहा है कि 31 दिसम्बर को हुई मामूली तकरार के बाद से तीन लोग सुजान के पीछे पड़े हुए थे। हालांकि, अभी जांच जारी है।

परिवार में छाया मातम
वहीं, सुजान सिंह की हत्या की खबर घरवालों तक पहुंची तो उनके यहां शादी की तैयारियां पलभर में मातम में बदल गईं। सभी लोग तत्काल अस्पताल पहुंचे। वहीं, राजपूत समाज को जुटता देख डीएसपी माल भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस की तैनाती की गई। बताया जा रहा है कि मृतक सुजान की शादी को डेढ़ साल ही बीता था। उसके भाई की 24 जनवरी को शादी होनी थी, इसके बाद 25 को बहन के भी सात फेरे होने थे। ऐसे में आंगन में बैंड-बाजा और शहनाईयों की गूंज थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+