गुजरात: होटल में रह रहीं 2 नर्स कोरोना संक्रमित मिलीं तो वेटरों को होना पड़ा क्वारंटाइन

भरूच। गुजरात में भरुच से कोरोना के 2 नए मामले सामने आने पर कोहराम मच गया। यहां होटल में रह रहीं दो नर्सों में वायरस के लक्षण मिले। जिसके उपरांत उनके संपर्क में आए दो वेटरों को क्वारंटाइन कर दिया गया। साथ ही नर्सों के परिवार वालों को भी पृथक कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, सिविल अस्पताल प्रशासन की ओर से अस्पताल के कर्मचारियों की रेंडम टेस्टिंग कराई गई थी। रेंडम टेस्ट में भरुच शहर के जाडेश्वर इलाके में स्थित नर्मदा बंगलोज व मित्तल टेनामेंट में रहने वाली दो महिला नर्स की रिपोर्ट पाजिटिव आई। दोनों नर्स कोविड 19 मेडिकल सेवा में तैनात थी और शहर के एक होटल में रह रही थीं। जिसके बाद जिला प्रशासन ने दोनो नर्स के परिवारों को अलग करते हुए उन्हें क्वारंटाइन में भिजवा दिया।

Two Waiters Quarantined In Bharuch, while two nurses found covid 19 positive

नर्सों के कोरोना पाजिटिव पाये जाने के बाद से ही इलाके में चर्चाएं होने लगीं। उन नर्सेस के संपर्क में आए होटल के दो वेटर भी क्वारंटाइन करने पड़े। इसके अलावा जाडेश्वर के कई इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर कार्रवाई की जा रही है।

Recommended Video

      Coronavirus : 12 हजार के पार Corona Patients, 24 घंटे में 37 की मौत, 941 नए मामले | वनइंडिया हिंदी

      राज्य में मरीजों की संख्या 700 पार
      पूरे गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमितों के मामले अब 700 पार हो गए हैं। कुल 766 में से 64 मरीज ठीक हो पाए हैं, जबकि 33 की मौत हो चुकी है। बुधवार को यहां 116 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। यह आंकड़ा भारत सरकार के पोर्टल mohfw.gov.in एवं covid19india.org से मिली जानकारी के अनुसार है। वहीं, गुजरात सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बुधवार को यहां पांच और कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने दम तोड़ दिया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+