जानिए कौन हैं ये दो भारतीय बहनें निशा और रिया जिन्होंने ज्वाइन की इजरायली सेना, एक यूनिट हैड दूसरी कमांडो
जूनागढ़, 31 मई। मिलिए इनसे ये हैं निशा और रिया। दोनों बहनें हैं। गुजरात के जूनागढ़ के माणावदर तहसील के गांव कोठडी की रहने वाली हैं। इन दिनों इजरायल की सेना में मोर्चा संभाले हुए हैं। निशा इजरायली सेना में यूनिट हैड जबकि दूसरी बहन रिया कमांडो की ट्रेनिंग ले रही हैं।

तेल अवीव शहर में किराना व्यवसायी
जानकारी के अनुसार जूनागढ़ का महेर परिवार के दो भाई जीवाभाई मुलियासिया व सवदासभाई मुलियासिया इजराइल के तेल अवीव शहर में किराना व्यवसाय कर रहे हैं। इस परिवार की ये दो बेटिया निशा व रिया वो पहली गुजराती महिला बन गई हैं, जिन्होंने दुनिया की सबसे ताकतवर आर्मी में से इजरायली सेना में भर्ती हुई हैं।

निशा इजरायल सेना के संचान विभाग में
बता दें कि गुजरात के जूनागढ़ के महेर परिवार की बेटी निशा वर्तमान में इजरायली सेना के संचार और साइबर सुरक्षा विभाग में काम करती हैं। वह हेडलाइन फ्रंटलाइन यूनिट भी है।

रिया अभी तीन माह की ट्रेनिंग पर
वहीं, रिया मुलियासिया ने भी 12वीं तक की पढ़ाई करने के बाद सेना में भर्ती होने का फैसला किया। वह वर्तमान में इजरायली सेना प्री-सर्विस में है, जो कमांडो की समकक्ष ट्रेनिंग है। 3 माह की ट्रेनिंग के बाद सेना में पोस्टिंग मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications