रास्ते में छोटी बहन का मनचले ने चूमा हाथ, फिर दोनों बहनों ने किया ऐसा काम, देखते रहे लोग
अहमदाबाद के बेहरामपुर में दो बहनों ने एक मनचले की जमकर धुनाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो नाबालिग लड़कियां एक मनचले की पिटाई करती नजर आ रही हैं। दोनों बहन उस शख्स की ऐसी पिटाई करती हैं कि वो ये सबक कभी नहीं भूलेगा।
अहमदाबाद के बेहरामपुर में जब पुलिस और राहगीर लड़कियों की सुरक्षा करने में असमर्थ नजर आए तो लड़कियों ने खुद मोर्चा संभाल लिया। बड़ी बहन ने बताया कि शख्स उसकी बहन के साथ राह चलते छेड़छाड़ करता था। इसके बाद लड़कियों ने उस शख्स की जमकर पिटाई कर दी।

कागदापीठ पुलिस नें दर्ज एफआईआर के अनुसार, लड़की की मां ने बताया कि कि उनकी बेटियो के स्कूल जाने के थोड़ी देर बाद उन्हें फोन आया। फोन पर बताया गया कि उन दोनों ने एक आदमी को पकड़ लिया है, जो उनकी छोटी बेटी का पीछा कर रहा था।
आगे उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह 6.45 बजे मेरी छोटी बेटी साइकिल से स्कूल जा रही थी। तो विजय सरकटे ने जबरन उसका हाथ पकड़ लिया और उसे गिफ्ट देने की कोशिश की। जब उसने इसे लेने से इंकार कर दिया तो उसने गिफ्ट उसके बैग में रख दिया। इसके बाद उसने जबरन उसे चूमा और छेड़छाड़ की। लड़की ने रो- रोकर घर पर सारी बात बताई।
इसके बाद शुक्रवार सुबह विजय ने फिर छोटी बेटी का रास्ता रोका और उसका हाथ पकड़ लिया। इसी समय बड़ी बेटी पास में ही इंतजार कर रही थी। वो दौड़कर आई और दोनों ने विजय सरकटे को पीटना शुरू कर दिया। स्कूल के अन्य छात्र और राहगीरों ने भी युवक की जमकर धुनाई की। इसके बाद लड़की के मां बाप ने पुलिस को फोन कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications