बापू की डिग्री का मामला: सबूत के साथ सामने आए परपोते तुषार गांधी, बोले- मनोज सिन्हा को पूरी जानकारी नहीं

Mahatma Gandhi Degree: जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने ग्वालियर में एक व्याख्यान के दौरान कहा था कि महात्मा गांधी के पास एक भी डिग्री नहीं थी। अब इस मामले पर गांधी जी के परपोते तुषार गांधी ने जवाब दिया है।

Tushar Gandhi

Tushar Gandhi On Mahatma Gandhi Degree: महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के इस दावे को खारिज किया है कि राष्ट्रपिता के पास एक भी विश्वविद्यालय की डिग्री नहीं थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मोहनदास करमचंद गांधी ने दो जगह से 10वीं की परीक्षा पास की। उन्होंने अल्फ्रेड हाई स्कूल राजकोट से 10वीं की। उन्होंने लंदन में 10वीं के समकक्ष ब्रिटिश मैट्रिकुलेशन की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने लंदन विश्वविद्यालय से संबद्ध विधि महाविद्यालय 'इनर टेंपल' से कानून की डिग्री के लिए पढ़ाई की और परीक्षा उत्तीर्ण की । इसके अलावा उन्होंने लातिन और फ्रेंच में दो डिप्लोमा प्राप्त किए।

तुषार गांधी ने बापू की आत्मकथा की एक प्रति राजभवन भी भेजी
तुषार गांधी (Tushar Gandhi) ने यह भी ट्वीट किया कि मैंने बापू की आत्मकथा की एक प्रति राजभवन जम्मू को इस उम्मीद के साथ भेजी है कि अगर उप राज्यपाल पढ़ सकते हैं तो उन्हें इस बारे में जानकारी मिल जाएगी। हालांकि उन्होंने यह भी लिखा मैं मानता हूं बापू के पास पूरे कानून की डिग्री नहीं थी।

क्या कहा था मनोज सिन्हा ने जिसपर तुषार गांधी ने दिया जवाब
जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शिक्षा को लेकर एक विवादित बयान दिया था जिसके बाद सियासत गरमा गई है। दरअसल, मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने कहा कि बहुत से लोगों के पास एक गलत धारणा है कि गांधी जी के पास कानून की डिग्री थी। क्या आप जानते हैं कि उनके पास एक भी विश्वविद्यालय की डिग्री नहीं थी? उनकी एकमात्र योग्यता हाई स्कूल डिप्लोमा थी। उन्होंने कानून का अभ्यास करने की योग्यता प्राप्त की लेकिन उनके पास कानून की डिग्री नहीं थी। उनके पास कोई डिग्री नहीं थी लेकिन उनके पास जानकारी बहुत अधिक थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+