गुजरात: जामनगर में तीन मंजिला जर्जर इमारत गिरी, एक बच्चे सहित तीन की मौत

गुजरात के जामनगर में तीन मंजिला इमारत गिरने से एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

गुजरात के जामनगर स्थित साधना हाउसिंग कॉलोनी में एक जर्जर तीन मंजिला इमारत जमींदोज हो गई। इस हादसे में एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हालांकि, इमारत के ढहने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।

मौके पर बचाव दल पहुंच चुका है, साथ ही राहत बचाव कार्य करके मलबे में दबे 7 लोगों को निकाला गया है। उन्हें जामनगर के सरकारी अस्पताल में भेजा गया है।

building collapses at Jamnagar

जामनगर के एसपी प्रेमसुख डेलू ने बताया कि 8-10 साल की उम्र के एक बच्चे सहित इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई है। अभी भी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की संभावना है, जिसके लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

Recommended Video

      गुजरात: जामनगर में तीन मंजिला जर्जर इमारत गिरी, एक बच्चे सहित तीन की मौत

      नगर आयुक्त डीएन मोदी ने बताया कि साधना कॉलोनी में आज एक इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। गुजरात हाउसिंग बोर्ड ने बार-बार लोगों को इस अपार्टमेंट इमारत में रहने के खिलाफ चेतावनी दी थी क्योंकि इसे असुरक्षित घोषित किया गया था। खोज एवं बचाव अभियान जारी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+