कुंवारे युवकों से शादी कर पैसे उड़ाने वाली लुटेरी दुल्हन का गिरोह पकड़ा, राजस्थान से हुए थे फरार

अहमदाबाद। कुंवारे युवकों से शादी कर उनके पैसे उड़ाने वाली लुटेरी दुल्हन का गिरोह अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गया। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने कहा कि, उक्त गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ही के विरुद्ध राजस्थान के जालौर जिले के आहोर थाने में वर्ष 2019 में ठगी एवं विश्वासघात का मामला दर्ज है। उसमें ये दोनों फरार हैं।

the robber bride Gang runs away from Rajasthan, now caught by ahmedabad police

दोनों सदस्यों की पहचान वेजलपुर निवासी लक्ष्मी प्रजापति (40) एवं विवेकानंदनगर निवासी विद्या उर्फ विजया पटेल (41) के रूप में हुई। इनके गिरोह पर आरोप हैं कि, अविवाहित युवकों को अपने जाल में फंसा कर विवाह करने के कुछ दिनों बाद दुल्हन पैसे चुराकर फरार हो जाया करती थी। वो दुल्हन इसी गिरोह की होती थी।

क्राइम ब्रांच पीआई आरएस.सुवेरा एवं पीएसआई वाई जी गुर्जर की स्क्वॉड के मुताबिक, इन दो महिलाओं को वटवा जीआईडीसी थाना इलाके की लालगेबी सर्कल के पास से पकड़ा गया। जिनमें लक्ष्मी मूलरूप से राजस्थान के सिरोही जिले के अंदोर गांव की रहने वाली है। वो यहां वेजलपुर में बूटभवानी चंद्रमौली स्कूल के सामने रहती है। पूछताछ में कबूला कि वर्ष 2019 में राजस्थान के जालौर जिले के आहोर गांव के रहने वाले युवक को ठगा था।

उस युवक की पहचान अमराराम प्रजापति (21) के तौर पर हुई, जिससे ढाई लाख रुपए लेकर एक युवती का विवाह कराया गया था। वह युवती कुछ दिनों के बाद घर से फरार हो गई। जिसके बाद अमराराम ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। तब से गिरोह बचता-फिर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+